नकली एशियन पेंट की फैक्ट्री: पेंट बनाकर क्षेत्र में करते थे सप्लाई, फैक्ट्री संचालक गिरफ्तार,

कानपुर ब्रेकिंग

बिधनू में पकड़ी नकली एशियन पेंट की फैक्ट्री: पेंट बनाकर क्षेत्र में करते थे सप्लाई, फैक्ट्री संचालक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बिधनू थाना के न्यूआजाद नगर चौकी क्षेत्र में बीते कई वर्षो से चल रही नकली एशियन पेंट फैक्ट्री में शुक्रवार रात बिधनू पुलिस ने एशियन पेंट की फ्लाइंग टीम के साथ फैक्ट्री में छापा मारा है। पुलिस ने यहां से एशियन पेंट के लगभग तीन सौ खाली डिब्बे बरामद हुए है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। पुलिस ने फैक्ट्री संचालक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने छापा मारकर पकड़ी नकली पेंट फैक्ट्री, संचालक गिरफ्तार
बिधनू थाना पुलिस को शुक्रवार रात बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस को यहां पर बीते कई वर्षो से चल रही एशियन पेंट की नकली पेंट फैक्ट्री का खुलासा किया है। बिधनू थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि एशियन पेंट के प्रतिनिधि राजेश कुमार चौरसिया ने उन्हें थाना क्षेत्र में एशियन पेंट की नकली फैक्ट्री संचालित होने की जानकारी दी। जिसपर एशियन टीम की फ्लाइंग टीम के साथ बिधनू पुलिस ने देर रात फैक्ट्री में छापेमारी की इस दौरान पुलिस को यहां पर केमिकल से पेंट तैयार करने की फैक्ट्री चलती हुई मिली। यहां पर एशियन पेंट के खाली डिब्बों में नकली पेंट भरकर क्षेत्र के बाजारों में बेंचा जा रहा था। इस दौरान यहां पर फैक्ट्री संचालक ऋषभ बाजपेई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। मामले में बिधनू थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि यहां से केमिकल मिक्सिंग मशीन, स्टीकर, कच्चा माल समेत करीब तीन सौ खाली डिब्बे बरामद हुए है। जिन्हे कब्जे में लिया है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks