*फाइनेंस नहीं कराया, खाते से काट ली प्रोसेसिंग फीस, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । कभी युवक ने फाइनेंस नहीं कराया। उसके बाद भी खाते से रुपये काट लिए। खाता बंद कराने के बाद अज्ञात व्यक्ति कॉल कर धमका रहा है।
एमपीनगर निवासी अजय प्रताप सिंह ने एसएसपी से शिकायत की है कि खाता सिविल लाइन स्थित केनरा बैंक में है। सात दिसंबर को बैंक की तरफ से मैसेज आया। इसमें डीएमआई फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड के 76 हजार की ईएमआई के प्रोसेसिंग फीस के रूप में 177 रुपये काट लिए हैं। ऐसी कंपनी से कोई लेन-देन नहीं किया है। खाता बंद करा दिया। अज्ञात कॉलर की कॉल आई। धमकाते हुए 3599 रुपये मांग रहा है। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।