*किशोरी के साथ की दुष्कर्म की कोशिश, रिपोर्ट विनय यादव

एटा। मां घर पर होने की बात कहकर युवक किशोरी को घर पर ले गया और घर पर ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। चीख-पुकार मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया। पीड़िता को लेकर परिवार कोतवाली देहात पहुंचा। पुलिस को घटना की जानकारी दी है।
कोतवाली देहात के एक गांव निवासी पीड़िता के पास गुरूवार दोपहर को गांव बाबरपुर का युवक आया और पीड़िता से बोला कि तुम्हारी मां घर पर बैठी है और तुम्हें बुला रही है। यह कहते हुए युवक किशोरी को घर पर ले गया। आरोप है कि कमरे में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। बेटी ने हल्ला कर दिया। शोर की आवाज सुनकर लोगों को आता देख आरोपी भाग गया। पीड़िता को लेकर परिवार कोतवाली देहात पहुंचा। मां ने आरोपी के विरूद्ध तहरीर दी है। इंस्पेक्टर क्राइम जेपी अशोक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।