*नए साल में एटा डिपो को मिलेंगी 22 नई बसों की सौगात, रिपोर्ट योगेश मुदगल
इन रूटों पर चलेंगी नई बसें

एटा। एक बस एटा-जलेसर-दिल्ली, दो बसें लखनऊ-दिल्ली-एटा, एक बस भदकी-दिल्ली-एटा, एक बस गंजडुंडवारा-दिल्ली-एटा, एक बस सराय अहगत-दिल्ली-एटा, एक बस भरगैन-दिल्ली-एटा, एक बस मारहरा-दिल्ली-एटा, एक बस अवागढ़-निधौली-दिल्ली-एटा, एक बस कंपिल-दिल्ली-एटा, एक बस दिल्ली-फिरोजाबाद-एटा, छह बसें दिल्ली-फर्रूखाबाद-एटा, एक बस दिल्ली-मोहम्मदाबाद-एटा, एक बस दिल्ली-शिकोहाबाद-एटा, दो बसें दिल्ली-मैनपुरी-एटा, एक बस सिवारा-दिल्ली-एटा। रूटों पर संचालित की जाएगी।
एटा, । एटा डिपो को नए वर्ष में नई बसों की सौगात मिलने जा रही है। इसकी जानकारी डिपो उच्चाधिकारियों को परिवहन निगम मुख्यालय से प्राप्त हो चुकी है। मिलने वाली सभी नई बसों को लंबे एवं लिंक रूटों पर संचालित किया जाएगा।
नई बसें मिलने से यात्रियों का सफर सुगम होगा
गुरुवार को एटा डिपो के सीनियर फोरमैन मुजीब खान ने बताया कि जनवरी माह में डिपो को 22 नई बसें मिलेगी। इसकी जानकारी परिवहन निगम मुख्यालय से प्राप्त हो चुकी है। सभी बसें बीएस-6 वर्जन की होगी, जो कि अन्य बसों से काफी सुविधा जनक भी होगी। इसके साथ ही बसों में पैनिक बटन भी सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि डिपो को इतनी बड़ी संख्या में छह वर्ष से अधिक समय बाद बसें मिल रही है। इससे पहले वर्ष 2018 में तीन कुंभ शटल बसें मिलने के साथ बीते महीनें नवंबर में दो नई बसें मिली थी। जबकि नवंबर से अब तक 18 बसें मियाद पूरी करने के बाद उनकी नीलाम की जा चुकी है। नौ अन्य बसें भी निगम में संचालित होने की सभी शर्ते पूरी कर चुकी है। जिनकी नीलामी के लिए शासन को पत्र भेजा जा चुका है।
दिल्ली रूट पर होगा सभी नई बसों का संचालन
एआरएम राजेश यादव ने बताया कि डिपो को मिलने वाली सभी नई बसों को दिल्ली रूट पर संचालित किया जाएगा। जबकि दिल्ली रूट पर चलने वाली अधिक पुरानी 22 बसों को लोकल रूटों पर संचालित किया जाएगा। जिससे लोकल रूटों पर कम हो चुकी बसों की पूर्ति हो सकेगी।
आठ दिसंबर को भेजा था एआरएम ने नई बसों का प्रस्ताव
बीते दिन आठ दिसंबर को एआरएम राजेश यादव ने अलीगढ़ परिक्षेत्र आरएम शरद सिंह को 22 नई बसों के लिए डिमांड लैटर भेजा था। लैटर भेजने के एक सप्ताह के अंदर ही बसों की मंजूरी मिल गई।