अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ मुनीश कुमार ने किया सर्पदंश जागरूकता पोस्टर का विमोचन

अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ मुनीश कुमार ने किया सर्पदंश जागरूकता पोस्टर का विमोचन

(कुलपति डॉ डी आर सिंह के निर्देशन में वि0वि0 बना रहा लगातार रिकॉर्ड)

इटावा। डॉ0 भीम राव अंबेडकर कृषि अभियांत्रिकी एवम प्रौद्योगिकी महाविद्यालय इटावा में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्विद्यालय कानपुर के अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ मुनीश कुमार ने संस्था ओशन के द्वारा  सर्पदंश से होने वाली जनहानि को रोकने के लिए तैयार किए गए विशेष (राज्य आपदा विषयक) सर्पदंश जागरूकता पोस्टर का विमोचन किया। विमोचन कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि,इस पोस्टर का विषय ही बेहद महत्वपूर्ण है और इसे भविष्य में कृषि विश्वविद्यालय में भी लगवाया जायेगा। विदित हो कि,प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी पूर्व में जनपद में चलाए जा रहे सर्पदंश जागरूकता अभियान के इसी पोस्टर का विमोचन अपने इटावा दौरे में विकास भवन के सभागार में कर चुके है। 
कार्यक्रम में डीन प्रो0 डॉ एन के शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि, डॉ डी आर सिंह कुलपति,चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्विद्यालय के निर्देशन में वि0 वि0 निरंतर ही प्रगति की ओर अग्रसर हो रहा है । जिस क्रम में हाल ही में यूजीसी द्वारा स्थापित नैक संस्था द्वारा विश्वविद्यालय को B ग्रेड से बढ़ाकर B+ ग्रेड प्रदान किया गया है। इस उपलब्धि में कुलपति महोदय सहित विश्वविद्यालय प्रशासन के समस्त शैक्षणिक एवम कर्मचारी स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। विश्वविद्यालय की इस बड़ी उपलब्धि पर कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज,इटावा के समस्त शैक्षणिक स्टाफ, कर्मचारियों एवं छात्र छात्राओं ने माननीय कुलपति महोदय को अपनी बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है। सर्पदंश जागरूकता अभियान के पोस्टर विमोचन में सीएसए विश्वविद्यालय कानपुर के डी एस डब्ल्यू डॉ मुनीश कुमार सहित अधिष्ठाता प्रो0 डॉ एन के शर्मा सहित जनता कालेज बकेवर के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार त्रिपाठी,समन्वयक फिशरीज साइंसेज डॉ जे पी यादव व वन्यजीव विशेषज्ञ सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks