एटा पुलिस को मिली सफलता – थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी किया हुआ सिंचाई का पंखा,एक कार तथा अवैध असलहा कारतूस बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में चोरों/लुटेरों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा दो शातिर चोरों को चोरी किया हुआ सिंचाई का पंखा व एक कार तथा अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 02.07.2020 को थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पहरैया तिराहे के पास से दो अभियुक्तों को चोरी किये हुए सिंचाई वाले पंखे तथा एक कार व अभियुक्त पुनीत को एक अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस 12 बोर व अभियुक्त लकी को दो जिंदा व दो खोखा कारतूस 315 बोर सहित समय करीब 14.20 बजे गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने ये पंखा ग्राम दिउना थाना जैथरा से चुराया है तथा बेचने के लिए जा रहे थे। तथा कार के बारे में पूछने पर बताया कि यह गाड़ी उन्होंने दिल्ली से खरीदी है। इस सम्बंध में अभियुक्तों के विरुद्ध _*थाना राजा का रामपुर पर मुअसं- 78/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम पुनीत कुमार, मुअसं- 79/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम लकी तथा मुअसं- 80/2020 धारा 188, 411, 413 भादवि बनाम पुनीत व लकी* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता :-
1- पुनीत कुमार पुत्र सुरेंद्र निवासी ग्राम अकबरपुर कोट थाना अलीगंज एटा।
2- लकी पुत्र सुरेंद्र निवासी उपरोक्त।
बरामदगीः-
1- एक सिंचाई वाला पंखा (चोरी किया हुआ)
2- एक अवैध तमंचा व दो जिंदा व एक खोखा कारतूस 12 बोर, दो जिंदा व दो खोखा कारतूस 315 बोर।
3- एक टाटा इंडिगो मांजा (DL 10 C2008, सफेद रंग)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1- उ०नि० भवानी शंकर शर्मा
2- उ0नि0 बिजेन्द्र सिंह
3- आरक्षी स्वदेश कुमार
4- आरक्षी निशांत कुमार
5- आरक्षी चालक योगेंद्र कुमार