एटा पुलिस को मिली सफलता – थाना जैथरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक शातिर गौ तस्कर एक लोहे के छुरे सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के परिदृश्य चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक गौमांस तस्कर को एक लोहे के छुरे सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। *घटना:-* दिनाँक 20.06.2020 को वादी अमरपाल उर्फ संजू पाल पुत्र अतरसिंह निवासी ग्राम कुल्हापुर खुर्द थाना जैथरा एटा द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय की सूचना दी गयी दिनाँक 19.06.2020 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा वादी की गाय चुरा ली है जिसकी खोजबीन करने पर गांव के बाहर एक खेत में वादी की गाय के सींग, खाल व हड्डी के कुछ अवशेष मिले हैं। इस सम्बंध में अज्ञात के विरुद्ध थाना जैथरा पर *मुअसं:- 286/2020 धारा 379 भादवि व 3/8 गौवध अधिनियम* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* दिनांक 03.07.2020 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम अंगरैया चौराहे के पास से एक गौमांस तस्कर को एक अवैध लोहे के छुरे के साथ समय करीब 04.10 बजे गिरफ्तार किया गया तथा एक अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहा। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि ग्राम कुल्हापुर खुर्द से अमरपाल सिंह की गाय को हमने चुराकर गांव के बाहर लाकर काट दिया था। हम आवारा गायों को पकड़कर काटने का काम करते हैं और जब आवारा गाय नहीं मिलती तो चोरी करके भी गाय काट देते हैं। भागे गए अभियुक्त के बारे में पूछने पर उसने बताया कि वह उसका साथी ही है तथा उसका नाम शानू पुत्र हसन मोहम्मद निवासी ग्राम लुहारी गमी थाना राजा का रामपुर एटा है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा पर *मुअसं- 300/2020 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है, तथा फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता:-
1- यूसुफ उर्फ मुंजी पुत्र गफूर निवासी ग्राम लुहारी गमी थाना राजा का रामपुर एटा।
फरार अभियुक्त का नामपता:-
1- शानू पुत्र हसन मोहम्मद निवासी ग्राम लुहारी गमी थाना राजा का रामपुर एटा।
बरामदगीः-
1- एक लोहे का छुरा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1- थानाध्यक्ष सतपाल भाटी
2- उपनिरीक्षक नितिन कुमार
3- आरक्षी अनुज तोमर
4- आरक्षी विशाल सोलंकी