21 दिसम्बर को जे पी अवार्ड समारोह इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में होगा –ज्ञानेन्द्र रावत

आगामी 21 दिसम्बर को नयी दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में देश की नामचीन हस्तियों को जे पी अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए पर्यावरणविद ज्ञानेन्द्र रावत ने बताया कि इस अवसर पर प्रख्यात पर्यावरणविद,चिपको आंदोलन के प्रणेता, मैग्सेसे एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार से सम्मानित श्री चंडी प्रसाद भट्ट, मुंबई हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश श्री बी०जी०कोल्से,प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता एवं मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित डा०संदीप पाण्डेय, प्रख्यात वैज्ञानिक एवं
पूर्व निदेशक, इसरो डा० अभय कुमार, भूगर्भ विज्ञानी,पर्यावरणविद एवं ई एस डी ए के महासचिव डा० जितेंद्र नागर, अध्यक्ष, उ० प्र० नियंत्रण बोर्ड ( महिला एवं बाल विकास
विभाग) मोहम्मद कमर आलम,
अर्जुन अवार्ड से सम्मानित पूर्व हाकी खिलाड़ी श्री महेन्द्र पाल सिंह, पद्मविभूषण डा० सरोजा
वैद्यनाथन,पद्मविभूषण श्री राम सुतार,कला एवं संस्कृति विभाग,
मोहन लाल सुखाड़िया विश्व विद्यालय, उदयपुर के डा० धर्मवीर वशिष्ठ,संस्थापक,देवात्री फाउंडेशन की डा० अंशु गुप्ता,
पद्मश्री डा० ऊषा किरण खान,
संस्थापक, कलिंग विश्वविद्यालय डा० अच्युत सामंत,
प्रख्यात पत्रकार एवं पूर्व
अतिरिक्त महानिदेशक
दूरदर्शन श्री सुधांशु रंजन,
सुप्रसिद्ध लेखक एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री अरविन्द मोहन,
नेशनल कंज्यूमर
कोआपरेटिव फैडरेशन लि० के चेयरमैन श्री विशाल सिंह,
पूर्व सांसद एवं संस्थापक,
एस. आई. एस. श्री आर०के०सिन्हा, गीतकार श्री रोहन कपूर एवं सांसद श्री वशिष्ठ नारायण सिंह को लोकनायक जयप्रकाश अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा।