
एटा- थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, नाबालिग के अपहरण तथा दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बागवाला पुलिस द्वारा थाना बागवाला पर पंजीकृत मुअसं0- 187/2022 धारा 363, 366, 376 भादवि0 व 3/4 पॉक्सो एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त अरविन्द पुत्र जगदीश निवासी ग्राम बरहा थाना गंजडुंडवारा जनपद कासगंज को पवांस नहर के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
- अरविन्द पुत्र जगदीश निवासी ग्राम बरहा थाना गंजडुंडवारा जनपद कासगंज
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल:-
- प्र0नि0 नरेश सिंह
- उ0नि0 मुकेश कुमार
- का0 उधम सिंह
- का0 अनिल कुमार।