पार्क एवं स्थायी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनवाना प्राथमिकता -राजेन्द्र सिंह

वार्ड नंबर 11हुकुलगंज में पार्क एवं स्थायी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनवाना प्राथमिकता -राजेन्द्र सिंह

वाराणसी। वाराणसी के नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 11 हुकुलगंज से पार्षद पद के उम्मीदवार राजेंद्र सिंह ने बताया कि हमारे वार्ड नंबर 11 हुकूलगंज में बुजुर्गों को टहलने एवं बच्चों को खेलने के लिए कोई भी पार्क नहीं है जिससे लोगों को टहलने एवं बच्चों को खेलने में परेशानी होती है और घर में बैठे-बैठे बुजुर्ग लोग बीमार हो जाते हैं इसलिए हमारी पहली प्राथमिकता होगी कि क्षेत्र में एक पार्क का निर्माण कराया जाए और क्षेत्र में जो स्वास्थ्य केंद्र है वह कभी कहीं कभी कहीं शिफ्ट होता रहता है इसलिए एक स्थाई स्वास्थ्य केंद्र बनवायेगे जिससे लोगों को परेशानी ना हो और क्षेत्र में जो भी गली रोड खराब है उनका निर्माण कराना तथा हमारे ही वार्ड में 3 एकड़ सरकारी जमीन खाली पड़ी है जिसमें नगर निगम द्वारा एक धर्मशाला का निर्माण करवाएंगे जिससे सड़क किनारे जो गरीब एवं बेसहारा लोग रहते हैं वह उस धर्मशाला में शरण ले कर अपना जीवन यापन करें इस दौरान राजेंद्र सिंह के साथ क्षेत्र के ही कामेश्वर प्रसाद मौर्या सत्येंद्र मौर्य दिलीप कुमार विनोद कुमार शर्मा एवं महेंद्र यादव उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks