एडी स्वास्थ्य के कर कमलों से हुआ बाल गोपाल अल्ट्रासाउंड सेटंर का भव्य उदघाटन

एटा ! आज शुक्रवार को जी.टी.रोड स्थिति मेडीकल कालेज के सामने बाल गोपाल हॉस्पीटल के अन्दर एडी चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अलीगढ मडंल डा. वी के . सिहं के कर कमलों से बाल गोपाल अल्ट्रासाउन्ड सेटंर का भव्य उदघाटन समपन्न हुआ ! इस अवसर पर उत्तर प्रदेश पंचायती राज समिति के सभापति एवं सदर विधायक विपिन वर्मा “डेविड” ने विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थिति रहकर कार्यक्रम में आऐ लोगों को अपने संबोधन में कहा कि शरीर के अदंरूनी हिस्से में कौन कौन सी गंभीर बीमारी उतपन्न हो गयी है आज अल्ट्रासाउंड तकनीक से उसे पता कर चिकित्सकों द्वारा बेहतर उपचार देकर मरीज को स्वस्थ किया जा सकता है ! सदर विधायक ने आगे कहा कि बाल गोपाल अल्ट्रासाउन्ड सेन्टर का संचालन कुशल एवं योग्य चिकित्सक डा. उमा मथुरिया जो कि एम.डी. रेडियो हैं , उनके द्वारा किऐ जाने से गर्भवती माताओं को बहुत सहूलियत मिलेगी ! बाल गोपाल हॉस्पीटल के एम.डी. डा. हरिओम गुप्ता बाल रोग विशेषञ ने सभी अतिथियों का माल्यर्पण एवं बुके देकर अभिवादन किया ! कार्यक्रम के उदघाटन अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. उमेश कुमार त्रिपाठी , सीएमएस डा. राजेश कुमार अग्रवाल ,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. ओ.पी. आर्या, राकेश कश्यप पूर्व सदस्य जिला सलाहकार समिति पीसीपीएनडीटी सहित डा. प्रदीप गुप्ता , डा. आशुतोष गुप्ता ,डा. ललित गुप्ता आई सर्जन , महेन्द्रा ऐजेन्सी के मालिक सुदेश गुप्ता , भाजपा नेता प्रमोद गुप्ता आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks