लड़की पर एसिड अटैक की वारदात

*दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली में लड़की पर एसिड अटैक की वारदात, एक लड़की पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया,तेजाब हमले में 12वीं की छात्रा बुरी तरह से झुलस गई,छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया ,द्वारका मोड़ इलाके का मामला*,

*पुलिस जांच में जुटी,छात्रा पर तेजाब फेंकने का सीसीटीवी भी आया सामने*

*थान मोहन गार्डन इलाके में एक लड़की पर तेजाब फेंकने की घटना के संबंध में सुबह करीब 9 बजे PCR कॉल आई। यह कहा गया कि 17 साल की एक लड़की पर कथित तौर पर सुबह करीब 7:30 बजे दो बाइक सवारों ने एसिड जैसे किसी पदार्थ का उपयोग करके हमला किया था: दिल्ली पुलिस*

*घटना के समय लड़की अपनी छोटी बहन के साथ थी। उसने अपने परिचित 2 लोगों पर शक जताया है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच जारी है: दिल्ली पुलिस*

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks