शराबबंदी वाले बिहार में फिर 12 लोगों की मौत

*शराबबंदी वाले बिहार में फिर 12 लोगों की मौत, जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका*

मशरक और सीमावर्ती इसुआपुर के डोइला गांव में मंगलवार रात आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की तबीयत खराब हो गई। इनमें से सात लोगों ने एक-एक कर दम तोड़ दिया। अमनौर के सुदामा मोड़ के पास भी 3 लोगों की मौत हो गई।
बिहार में एक बार फिर जहरीली शराब का कहर देखने को मिला है। छपरा में बीते 24 घंटे के भीतर 10 लोगों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। जहरीली शराब का सेवन करने के बाद इनकी जान जाने की बात कही जा रही है। सभी मृतक मशरक, इसुआपुर और अमनौर के रहने वाले थे। अन्य कुछ लोगों के भी बीमार होने की सूचना है। 
जानकारी के मुताबिक मशरक और सीमावर्ती इसुआपुर के दोइला गांव में मंगलवार रात आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की तबीयत खराब हो गई। इनमें से सात लोगों ने एक-एक कर दम तोड़ दिया। अमनौर के हुस्सेपुर में भी 4 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा मढौरा के लाला टोला में एक शख्स के मरने की सूचना है। 
इन सभी की जहरीली शराब के चलते मौत होने की बात कही जा रही है। अब तक कुल 12 लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि, प्रशासन की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks