16 दिन में कैसे पूरे होंगे 60 फीसदी विकास कार्य

निधौली कलां ब्लॉक क्षेत्र के गांव बसुंधरा में टूटी नालियों से फैलता पानी।
यह गांव ओडीएफ प्लस में शामिल
एटा। अलीगंज ब्लॉक के गांव अलीपुर, अंगरैया, खरसुलियां, मजरा जात नदराला, सराय अगहत, उभई असदनगर, अवागढ़ ब्लाक बोर्रा कलां, जरानी खुर्द कलां, मजरा जात अवागढ़, रोहिना मिर्जापुर, टिकाथर के नाम शामिल हैं। जैथरा ब्लॉक में धुमरी, खिरिया नगर शाह, मजरा जात जैथरा, परौली सुहागपुर, सिहोरी, तरंगवा, शाहनगर टिमरुआ, सकरौली, बाबसा, बरई, बसुंधरा, धौलेश्वर, गहेतू, मनौरा, पिलुआ, रफ्तनगर सेंथरा, सोंगरा, मलावन, बागवाला, बारथर, जिसरमी, कंसुरी, खड्उआ, न्यौराई, रारपट्टी, शीतलपुर गांव शामिल हैं।
ओडीएफ प्लस वाले गांवों की रोजाना समीक्षा हो रही है। अभी तक करीब 40 फीसदी काम हो चुका है। 31 दिसंबर तक हाल में काम पूरा कराया जाएगा। हर गांव में काम तेजी से चल रहा है।
केके चौहान, डीपीआरओ एटा
एटा, कार्यालय संवाददाता। जनपद में चयनित किए गए ओडीएफ प्लस वाले गांवों का काम पूरा करने के लिए महज 16 दिन का समय बचा है। अभी तक 40 फीसदी ही काम पूरा हो सका है। काम को समय से कराने और निगरानी रखने के लिए 13 जिला स्तरीय अधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिले के 39 गांवों को चयनित किया गया है कि वह शहर जैसे दिखें। उनमें सफाई से लेकर अन्य सविधाओं तक का ख्याल रखने के निर्देश हैं। इन गांवों में काम की रफ्तार अभी तक दौड़ नहीं पा रही है। सरकार की ओर से इन गांवों को संतृप्त करने के लिए 31 दिसंबर तक का समय निर्धारित किया गया था। शुरुआती दौर में तो अधिकांश पंचायतें गांव में होने वाले कार्यों की कार्ययोजना ही नहीं बना पाए। जो कार्ययोजना बनाई गई थी उसे सरकार ने खारिज कर दिया। इसके बाद नए सिरे से योजना बनाकर भेजी गई थी। काम की रफ्तार कम होने पर डीएम ने कार्य में तेजी लाने के लिए 13 अधिकारियों को तैनात किया है।
बसुंधरा में सड़कों पर बहता मिला पानी बसुंधरा। ओडीएफ प्लस में शामिल गांव बसुंधरा का हिन्दुस्तान की टीम ने हाल देखा। अभी तक गांव में सफाई के लिए कोई काम नही हुआ है। नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है। गंदगी से नालियां अटी पड़ी हैं। गांव के लोगों को अभी यह जानकारी नहीं है कि गांव ओडीएफ प्लस में शामिल है। प्लास्टिक का कचरा डालने के लिए कूड़ेदान लगा दिए गए हैं। उनमें कूड़ा भरा हुआ है। ऐसा लग रहा है कि यह रोजाना साफ नहीं हो रहे हैं। सेंट्रल काम कंप्लीट होते ही जो प्लास्टिक बैंक लगे हैं, उनमें जो कचरा है वह सब आरआरसी सेंटर में जाएगा। बसुंधरा पंचायत सेक्रेटरी मयंक सिंह ने बताया कि दो सोख्ता गड्ढे बन गए हैं। सेंटर पर काम चल रहा है। दो कचरा पात्र बन गए हैं। 31 दिसंबर से पहले आरसीसी सेंटर का काम पूरा हो जाएगा। नाली की जो समस्या है वह अतिक्रमण के कारण है। अतिक्रमण हटाया जा रहा है।
भगीपुर ग्राम पंचायत हुई ओडीएफ प्लस एटा। शासनादेश के अनुसार जनपद में 39 ग्राम पंचायतों को ओडीएफ प्लस घोषित किया गया है। इसमें एक ग्राम पंचायत नगरीय निकाय में चली जाने अब 38 ग्राम पंचायत ही ओडीएफ प्लस बची हैं। इनमें स्वच्छ भारत मिशन फेस टू के तहत निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इसकी कार्ययोजना भी बनाई जा रही है। मंगलवार को डीपीआरओ केके सिंह चौहान ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन फेस टू के तहत भगीपुर ग्राम पंचायत को भी ओडीएफ प्लस घोषित किया गया है। जिले की अन्य 39 ग्राम पंचायतों को भी ओडीएफ प्लस घोषित किया गया था। इनमें से मारहरा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत जिन्हैरा नवगठित नगर पंचायत मिरहची में शामिल होने से 38 ग्राम पंचायतें ही ओडीएफ प्लस में शेष बची थी। मगर हाल ही में आए शासनादेश के अनुसार भगीपुर ग्राम पंचायत को भी ओडीएफ प्लस घोषित कर दिया गया है।