ब्रज के विकास के लिए आगामी समय में 30 हजार करोड़ के प्रोजेक्टः मुख्यमंत्री योगी

ब्रज के विकास के लिए आगामी समय में 30 हजार करोड़ के प्रोजेक्टः मुख्यमंत्री योगी

मथुरा। सीएम योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश विकास के नए मॉडल के रूप में आगे बढ़ रहा है। पूरी दुनिया उत्तर प्रदेश की ओर आकर्षित हो रही है। उन्होंने कहा कि 30 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट ब्रज भूमि के विकास से जुड़ने वाले हैं।
सीएम योगी ने कहा कि ब्रजभूमि को 822 करोड़ की सौगात देकर आनंद की अनुभूति हो रही है। आगामी समय में 30 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट से मथुरा जुड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों ने विधानसभा चुनाव में आशीर्वाद दिया। भाजपा के सभी जनप्रतिनिधियों को जिताया। इसके लिए आभार व्यक्त करता हूं। अबकी बार नगर निकाय चुनाव में भी ऐसे आशीर्वाद देकर भगवा फहराएं।
सीएम योगी ने कहा कि पिछले पांच साल में ब्रजभूमि की तस्वीर बदली है। उन्होंने कहा कि महामारी के प्रकोप से जनता को बचाया। नरेंद्र मोदी नेतृत्व में कोरोना की लड़ाई लड़ी गई। फ्री टेस्ट, उपचार और वैक्सीन उपलब्ध कराई गई।
उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बाकी सात नगर निगम को भी जोड़ा। इसमें मथुरा निगम भी है। ट्रैफिक मैनेजमेंट भी किया। भाजपा सरकार में व्यापारी और महिलाएं सुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई अपराधी दुस्सास करेगा तो अंजाम भी भुगतेगा।
वहीं, 126 नई परियोजनाओं का शिलान्यास कर इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कराने की बात कही। मंच पर पूर्व सांसद चौधरी तेजवीर सिंह विधायक राजेश चौधरी श्रीकांत शर्मा पूरन प्रकाश ठा मेध श्याम सिंह ओमप्रकाश सिंह के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी नगर निगम मथुरा वृंदावन के मेयर डॉ मुकेश आर्य बंधु जिला अध्यक्ष मधु शर्मा महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल केंद्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण भाजपा नेता रामनरेश अग्निहोत्री रजनीकांत माहेश्वरी मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks