गाय और ५०० ग्राम डायजापाम के साथ गिरफ्तार

गौकशी को ले जा रहे गौ कश,

कासगंज।गाय और ५०० ग्राम डायजापाम के साथ गिरफ्तार।
१२ , दिसंबर की सुबह ३.५० बजे पुलिस गश्त के दौरान पुरानी रेलवे लाइन से सटे हुए न ई ईदगाह के पास कासगंज पुलिस ने एक अभियुक्त तारिक पुत्र अयूब नि इस्माइल पुर रोड ,किसरौली अड्डा से एक गाय ,दो नाजायज छुरे, दो रस्सियां , एक प्लास्टिक की बोरी और उसमें रखी कुछ पन्नियां , तथा ५०० नशीला पदार्थ डायजापाम के साथ गिरफ्तार कर लिया , अभियुक्त के खिलाफ थाना कासगंज में मुकदमा अपराध संख्या ७९३/ २०२२, धारा ३/५/८ गौवध अधिनियम ,२१/२२ एन डी पी एस एक्ट व ४/२५आयुध अधिनियम पंजीकृत किया जाना बताया जाता है, प्राप्त समाचारों के अनुसार इमरान , रिजवान पुत्र छोटे निवासी इस्माइल पुर रोड ,किसरौली अड्डा कासगंज तथा शीबू पुत्र र ईस भी बताए जाते हैं , जो अंधेरे का लाभ उठा कर भागने में सफल रहे, उनके खिलाफ भी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सरगर्मी से उनकी तलाश करना बताई जाती है।
पुलिस अधीक्षक बी बी जीटी एस मूर्ति के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र दुबे के पर्यवेक्षण में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध सभी थानों के अन्तर्गत चलाए जा रहे अभियान के तहत इस अभियान में थाना प्रभारी कासगंज वीरेन्द्र प्रताप गिरी , उप निरीक्षक धीरज सिंह , हैड कांस्टेबल ३६ सतीश कुमार, है.का. २५७ श्योराज सिंह ,का.१९५ रविशंकर ,का.१०९५ बौबी शंकर ,का.१०१६ प्रवीण कुमार शामिल रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks