लखनऊ,1जुलाई 2020, की साम को बस्ती जिले से इस्पेक्टर भीष्मपाल को पुलिस ने किया था गिरफ्तार
लखनऊ
उत्तर प्रदेश में इश्कबाज इंस्पेक्टर को योगी सरकार ने बर्खास्त कर दिया है। यह कार्रवाई योगी सरकार की करप्शन के प्रति जीरो टालरेंस नीति के तहत की गयी है। जानकारी के मुताबिक आरोपी इंस्पेक्टर को 1 जुलाई 2020 की शाम पुलिस ने बस्ती जिले के हरैया से गिरफ्तार किया था।
उत्तर प्रदेश के एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि देवरिया जिले के भटनी थाने के इंस्पेक्टर भीष्मपाल सिंह ने एक महिला को अपने बगल बैठाकर उसके साथ अश्लील हरकतें की थी। महिला ने इस बात की शिकायत उच्चाधिकारियों से की थी।
महिला की शिकायत के उपरान्त पुलिस अधीक्षक ने प्रकरण की जांच कराई तो इंस्पेक्टर भीष्मपाल सिंह पर लगे आरोप सही पाये गये। इसके बाद इंस्पेक्टर श्री सिंह को निलंबित कर दिया गया और उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद इंस्पेक्टर थाने से फरार हो गये।
मामला सुर्खियों में आया तो योगी सरकार ने इस प्रकरण को गंभीरता से लिया और दोषी इंस्पेक्टर को सेवा से बर्खास्त करने का फैसला सुना दिया। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि फरार इंस्पेक्टर भीष्मपाल सिंह पर देवरिया के एसपी ने 25 हजार रुपये का पुरस्कार भी घोषित कर रखा था।
1 जुलाई 2020 की शाम आरोपी इंस्पेक्टर श्री सिंह को बस्ती जिले के हरैया से गिरफ्तार कर लिया गया। 2 जुलाई 2020 को इस्पेक्टर को उसकी सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस ने पीड़ित महिला से पुलिस विभाग की ओर से माफी भी मांगी है।