भारतीय मीडिया फाउंडेशन न्यूज़ नेटवर्क के केंद्रीय राज्य मैनेजमेंट कार्यालय का उद्घाटन

*सोनभद्र के रेणुकूट में भारतीय मीडिया फाउंडेशन न्यूज़ नेटवर्क के केंद्रीय राज्य मैनेजमेंट कार्यालय का उद्घाटन समारोह संस्थापक बीएमएफ एवं संपादक मैनेजमेंट निर्मल राष्ट्र श्री एके बिंदुसार जी के अध्यक्षता में 11 दिसंबर 2022 को संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजीव गौड़ जी माननीय मंत्री समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार एवं नगर अध्यक्ष नगर पंचायत रेणुकूट निशा बबलू सिंह जी एवं नगर अध्यक्ष नगर पंचायत पिपरी श्री दिग्विजय प्रताप सिंह बतौर विशिष्ट अतिथि रहे

( कार्यक्रम के आयोजक डॉ अजीत कुमार कुशवाहा यूवा राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मैनेजिंग डायरेक्टर भारतीय मीडिया फाउंडेशन न्यूज़ नेटवर्क

सोनभद्र रेणुकूट —
भारतीय मीडिया फाउंडेशन न्यूज़ नेटवर्क के केंद्रीय राज्य मैनेजमेंट कार्यालय का उद्घाटन समारोह कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन न्यूज नेटवर्क के केंद्रीय राज्य मैनेजमेंट कार्यालय का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मंत्री समाज कल्याण विभाग श्री संजीव गौड़ जी के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ।
समारोह को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश माननीय मंत्री समाज कल्याण विभाग श्री संजीव गौड़ जी ने पत्रकार बंधुओं एवं उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया को सशक्त किए बिना समृद्ध भारत का निर्माण नहीं हो सकता इसके लिए एक समाजसेवी के रूप में सदैव तत्पर रहता हूं और रहूंगा।
उन्होंने कहा कि पत्रकार बंधुओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के अधिकारों की आवाज को माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं माननीय प्रधानमंत्री महोदय के समक्ष भी उठाया जाएगा पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता समाज के प्रहरी हैं।
उन्होंने कहा कि छोटी बड़ी खबरों को पल भर में अपने प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से अपने डिजिटल मीडिया के माध्यम से पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता समाज में जागरूकता पैदा करते हैं इसलिए इन्हें हर हाल में सम्मान मिलना चाहिए।
समारोह को संबोधित करते हुए भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री कृष्ण कांत जायसवाल जी ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के श्रेणी में आता है कार्यपालिका विधायिका और न्यायपालिका के बीच मीडिया कम्युनिकेशन का बहुत बड़ा माध्यम है उन्होंने कहा कि सशक्त मीडिया समृद्ध भारत के नवनिर्माण में पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की अभिव्यक्ति की आजादी होनी चाहिए लेकिन ऐसा देश के आजादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद भी नहीं हो रहा है आए दिन पत्रकारों को फर्जी मुकदमे लगा करके प्रताड़ित किया जा रहा है सत्ता में बैठे हुए लोग सारी घटनाओं को जानकर मौन है कहीं न कहीं मीडिया की स्वतंत्रता से भ्रष्टाचारियों को डर है इसलिए मीडिया की स्वतंत्रता पर कोई भी दो शब्द बोलने या लिखने को तैयार नहीं है।
उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन पत्रकार हितों को लेकर 5 वर्षों से लगातार संघर्ष कर रहा है आगे भी संघर्ष जारी रहेगा पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को उनका संवैधानिक अधिकार दिला करके ही चैन की नींद सोएंगे।
उन्होंने कहा कि पत्रकार एवं समाजिक कार्यकर्ताओं को अपने अधिकारों के लिए आगे आना होगा टुकड़ों में बैठे रहने से अधिकार मिलने वाला नहीं है उन्होंने कहा कि मीडिया कल्याण बोर्ड, मीडिया पालिका, पत्रकार सुरक्षा अधिनियम को लागू करने के साथ-साथ पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्रतिमाह ₹75000 सुरक्षा भत्ता
मिलना चाहिए।
इसके लिए भारतीय मीडिया फाउंडेशन का संघर्ष जारी रहेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एके बिंदुसार ने बताया कि केंद्रीय राज्य मैनेजमेंट कार्यालय से हिंदी समाचार पत्र निर्मल राष्ट्र एवं न्यूज़ चैनल भारतीय मीडिया आज तक न्यूज़ एवं डीएनए सहित कई समाचार पत्रिकाओं का प्रकाशन एवं प्रसारण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन की स्थापना 26 जनवरी 2017 को हुआ तब से लगातार पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को संगठित करने का कार्य किया जा रहा हैं भारतीय मीडिया फाउंडेशन का मिशन 2024 है तो पत्रकारों के अधिकारों को लेकर एक निर्णायक जंग का ऐलान किया है।
उन्होंने कहा कि लोकसभा का चुनाव होने से पहले दिल्ली में अपने अधिकारों को लेकर पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का डेरा डालो घेरा डालो आंदोलन शुरू होगा।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री कृष्णकांत जायसवाल जी, राष्ट्रीय सलाहकार मैनेजमेंट राम आसरे जी, राष्ट्रीय सलाहकार प्रदीप कुमार पांडे जी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सदस्यता मैनेजमेंट प्रभारी अजय सेठ जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ख्वाजा खान साहब, केंद्रीय उपाध्यक्ष मैनेजमेंट मदन मोहन पाठक जी, राष्ट्रीय महासचिव मिथिलेश मौर्य जी, राष्ट्रीय सचिव रामसेवक सैनी जी, राष्ट्रीय पार्षद एवं राज्य चेयरमैन मध्य प्रदेश श्री प्रदीप कुमार तिवारी जी, मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राममिलन जायसवाल जी, राष्ट्रीय संगठन सचिव यूथ विंग धर्मेंद्र सरोज जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल मोहम्मद शहजाद खान जी, उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रमुख महासचिव डॉ आलोक शर्मा जी, उत्तर प्रदेश के प्रदेश संगठन सचिव मनोज कुमार विश्वकर्मा, विंध्याचल मंडल सचिव पंकज शर्मा जी, जौनपुर जिला महासचिव प्रमोद कुमार विश्वकर्मा जी, मध्य प्रदेश सिंगरौली जिला उपाध्यक्ष रोहड़ी प्रसाद जी, विंध्याचल महिला सेल के मंडल उपाध्यक्ष सरिता सिंह जी, सोनभद्र यूथ विंग के जिला अध्यक्ष शकीर अख्तर जी, सोनभद्र जिला उपाध्यक्ष खुर्शीद आलम ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराते हुए कार्यक्रम को नगर अध्यक्ष नगर पंचायत रेणुकूट निशा बबलू सिंह जी एवं नगर अध्यक्ष नगर पंचायत पिपरी श्री दिग्विजय प्रताप सिंह जी ने संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए समस्त नगर वासियों का स्वागत करते हुए पत्रकार बंधुओं का आभार प्रकट किया और कहा कि पत्रकार हितों को लेकर सदैव तत्पर रहते हैं और रहेंगे।
कार्यक्रम के आयोजक भारतीय मीडिया फर्नीचर न्यूज़ नेटवर्क के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं निर्मल राष्ट्र के उत्तर प्रदेश ब्यूरो चीफ डॉ अजीत कुशवाहा जी एवं भारतीय मीडिया फाउंडेशन विंध्याचल मंडल के प्रमुख मंडल महासचिव एवं निर्मल राष्ट्र के मंडल डिप्टी ब्यूरो चीफ सत्यदेव पांडेय जी ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को बेस्ट पत्रकार एवं संवाददाता रत्न सम्मान पत्र एवं उत्कृष्ट समाजसेवी और अपना सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इसके साथ-साथ जिला सोनभद्र, वाराणसी मंडल एवं विंध्याचल मंडल एवं वाराणसी जोन के कई वरिष्ठ मीडिया अधिकारी कार्यक्रम में शामिल रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks