
एटा- थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, एक अभियुक्त को 15 लीटर अवैध देशी शराब के साथ किया गया गिरफ्तार । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के आदेशों के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री विक्रांत द्विवेदी के कुशल निर्देशन में थाना जैथरा पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त प्रिंस कुमार पुत्र सर्वेश सिंह निवासी बांदुपरा थाना जैथरा जनपद एटा को 15 लीटर अवैध देशी शराब के साथ ग्राम बादुंपरा से गिरफ्तार किया है, जिसके सम्बन्ध में थाना जैथरा पर मु0अ0सं0 431/2022 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1.प्रिंस कुमार पुत्र सर्वेश सिंह निवासी बांदुपरा थाना जैथरा जनपद एटा
बरामदगी-
- 15 लीटर अवैध देसी शराब।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
- उप निरीक्षक- श्री प्रदीप कुमार
- मुख्य आरक्षी- गजेंद्र सिंह
- मुख्य आरक्षी- भूपेंद्र सिंह
- चालक- दिनेश कुमार