भारतीय मीडिया फाउंडेशन न्यूज़ नेटवर्क के केंद्रीय राज्य मैनेजमेंट कार्यालय का उद्घाटन11 को

सोनभद्र के रेणुकूट में भारतीय मीडिया फाउंडेशन न्यूज़ नेटवर्क के केंद्रीय राज्य मैनेजमेंट कार्यालय का उद्घाटन समारोह संस्थापक बीएमएफ एवं संपादक मैनेजमेंट निर्मल राष्ट्र श्री एके बिंदुसार जी के अध्यक्षता में 11 दिसंबर 2022 को
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजीव गौड़ जी माननीय मंत्री समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार एवं नगर अध्यक्ष नगर पंचायत रेणुकूट निशा बबलू सिंह जी एवं नगर अध्यक्ष नगर पंचायत पिपरी श्री दिग्विजय प्रताप सिंह होंगे विशिष्ट अतिथि
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय कोर कमेटी के मीडिया अधिकारी गणों का मुख्य वक्ता के रूप में हो रहा है गरिमामई आगमन

( कार्यक्रम के आयोजक डॉ अजीत कुमार कुशवाहा यूवा राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मैनेजिंग डायरेक्टर भारतीय मीडिया फाउंडेशन न्यूज़ नेटवर्क
एवं ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश निर्मल राष्ट्र राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र)

सोनभद्र –भारतीय मीडिया फाउंडेशन विंध्याचल मंडल के मंडल प्रमुख महासचिव सत्यदेव पांडेय जी ने बताया कि 11 दिसंबर 2022 को रेणुकूट में भारतीय मीडिया फाउंडेशन न्यूज़ नेटवर्क के केंद्रीय राज्य मैनेजमेंट कार्यालय का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया हैं ।
उन्होंने बताया कि केंद्रीय राज्य मैनेजमेंट कार्यालय से हिंदी समाचार पत्र निर्मल राष्ट्र एवं न्यूज़ चैनल भारतीय मीडिया आज तक न्यूज़ एवं डीएनए सहित कई समाचार पत्रिकाओं का प्रकाशन एवं प्रसारण किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक एके बिंदुसार जी करेंगे एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं उद्घाटन कर्ता श्री संजीव गौड़ जी माननीय मंत्री समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश होंगे।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री प्रेम रंजन झा जी, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री कृष्णकांत जायसवाल जी, जनरल असेंबली के केंद्रीय अध्यक्ष अविनाश रंजन जी, राष्ट्रीय सलाहकार मैनेजमेंट राम आसरे जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सदस्यता मैनेजमेंट प्रभारी अजय सेठ जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ख्वाजा खान साहब, केंद्रीय उपाध्यक्ष मैनेजमेंट मदन मोहन पाठक जी, राष्ट्रीय महासचिव मिथिलेश मौर्य जी, राष्ट्रीय सचिव रामसेवक सैनी जी, राष्ट्रीय पार्षद एवं उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री राम केसरी जी, राष्ट्रीय पार्षद एवं राज्य चेयरमैन मध्य प्रदेश श्री प्रदीप कुमार तिवारी जी, मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राममिलन जायसवाल जी, राष्ट्रीय संगठन सचिव यूथ विंग धर्मेंद्र सरोज जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल मोहम्मद शहजाद खान जी, उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रमुख महासचिव डॉ आलोक शर्मा जी, उत्तर प्रदेश के प्रदेश संगठन सचिव मनोज कुमार विश्वकर्मा जी का आगमन हो रहा है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में नगर अध्यक्ष नगर पंचायत रेणुकूट निशा बबलू सिंह जी एवं नगर अध्यक्ष नगर पंचायत पिपरी श्री दिग्विजय प्रताप सिंह जी का गरिमामई उपस्थिति हो रही है।
इसके साथ-साथ वाराणसी मंडल एवं विंध्याचल मंडल एवं वाराणसी जोन के कई वरिष्ठ मीडिया अधिकारी कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।
उन्होंने जिला सोनभद्र के समस्त भारतीय मीडिया फाउंडेशन के जिला मीडिया अधिकारियों एवं पत्रकार बंधुओं तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं को आमंत्रित करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks