
एटा~ थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 03 दिन पूर्व सेंट्रल बैंक के सामने महिला से हुई लूट का किया सफल अनावरण 01 अभियुक्त लूट के माल सहित सूचना के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार।

घटना:- दिनांक 09.12.2022 को थाना कोतवाली नगर एटा पर वादिया योगेश वार्ष्णेय पत्नी स्वर्गीय चैतन्य वार्ष्णेय निवासी किरण गेस्ट हाउस के सामने ठंडी सड़क एटा थाना कोतवाली नगर जनपद एटा ने लिखित तहरीर दी कि दिनांक 07.12.2022 को ठंडी सड़क के पास यह बाजार से खरीदारी करके अपने घर की तरफ जा रही थी, तभी अचानक थाना कोतवाली नगर क्षेत्रातर्गत जीटी रोड पर सेंट्रल बैंक के पास एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति पीछे से आकर झपट्टा मारते हुए उनका पर्स छीन कर भाग गया, जिसमें करीब 5000 रुपए, एक मोबाइल एवं कुछ जरूरी कागजात के प्रकरण में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर एटा पर मुअस- 883/ 2022 धारा 382 भादवि पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी व अनावरण:-
दिनांक 10.12.2022 को समय करीब 09:45 बजे थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर लूट करने वाले अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त हीरो होंडा मोटरसाइकिल एक मोबाइल फोन सैमसंग गैलेक्सी एक लेडीज पर्स नगदी व कुछ परिपत्रों सहित मेहता पार्क से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि अपने नशे करने के शौक को पूरा करने के लिए उसको रुपयों की जरूरत थी इसी लिए उसने इस घटना को अंजाम दिया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:-
1.समीर उर्फ राहुल पुत्र राजेश उर्फ जौली निवासी ग्राम पवास थाना कोतवाली देहात एटा, वर्तमान निवासी दरगाह के पीछे नगला पोता थाना कोतवाली नगर एटा, उम्र करीब 20 वर्ष।
समीर उर्फ राहुल का आपराधिक इतिहास:-
1- मु0अ0स0-853/20 धारा 380, 411, 414 भादवि0 थाना कोतवाली नगर एटा।
बरामदगी:-
- एक लेडीज पर्स
- एक मोबाइल फोन सैमसंग गैलेक्सी
- पैन कार्ड
- परिचय पत्र चिकित्सा स्वास्थ्य एवंसमाज कल्याण विभाग
- आधार कार्ड
- निर्वाचन आयोग पहचान पत्र
- दो पत्ते दवा
- 18 फोटो
- एक रुमाल
- 900रु नगद
- एक मोटरसाइकिल हीरोहोंडा(घटना में प्रयुक्त)
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:-
- उप निरीक्षक- श्री राजेश चौहान
- आरक्षी- अंकुर मलिक
- आरक्षी- कृष्ण गोपाल