श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे एडीजी सुरक्षा, देखी सतर्कता

श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे एडीजी सुरक्षा, देखी सतर्कता वाराणसी। उत्तर प्रदेश पुलिस के एडीजी सुरक्षा विनोद कुमार सिंह शुक्रवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने दर्शन-पूजन किया। वहीं मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एडीजी कारीडोर में ही पुलिस अधिकारियों संग बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी करेंगे।

एडीजी शुक्रवार की सुबह काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने बाबा विश्वनाथ का विधिविधान से दर्शन-पूजन किया। इसके बाद कारीडोर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था देखी। इस दौरान पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन से जानकारी ली। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
एडीजी विश्वनाथ धाम में ही अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें कारीडोर की सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही नगर में ला एंड आर्डर पर चर्चा करेंगे। इस दौरान सीपी के साथ ही डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम, एसीपी दशाश्वमेध अवधेश कुमार पांडेय समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks