युवती से दुराचार करने का आरोपी किया गिरफ्तार

“युवती से दुराचार करने का आरोपी किया गिरफ्तार”

सिढ़पुरा थाना क्षेत्र में घर में घुसकर युवती से दुराचार करने वाले नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने तमंचे के बल पर युवती को डरा-धमकाकर वारदात को अंजाम दिया था।

सिढ़पुरा इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह त्यागी ने बताया कि एक ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बतया गया कि गत दो दिसंबर को उसकी बेटी घर पर अकेली थी। तभी दयाशंकर उर्फ भूरे उसके घर में घुस गया। तमंचे के बल पर उसकी बेटी से दुराचार किया। बाद में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। इस मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। गुरुवार को थाना पुलिस ने आरोपी दयाशंकर उर्फ भूरे को उसके घर से गिरफ्तार कर कार्रवाई की है। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर के साथ एसआई धर्मेंद्र कुमार व उनके हमराह अंकुश नैन भी शामिल रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks