सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मी किए गए सम्मानित

एटा।पुलिस लाइन एटा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद एटा द्वारा की गयी सैनिक सम्मेलन/अपराध समीक्षा गोष्ठी का कार्यवृत्त, सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मी किए गए सम्मानित। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह द्वारा पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में अपराध समीक्षा/सैनिक सम्मेलन की बैठक की गयी जिसमें समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/थानाप्रभारी / शाखा प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों का विवरण निम्नवत है—-

  1. प्रभारी निरीक्षक सोशल मीडिया सैल –श्री योगेश सिरोही
  2. प्रभारी निरीक्षक एसओजी सर्विलांस टीम– श्री शंभू नाथ सिंह
  3. प्रभारी निरीक्षक श्री सुधीर कुमार राघव थाना कोतवाली नगर एटा।
  4. प्रभारी निरीक्षक श्री सुनील कुमार थाना कोतवाली देहात एटा।
  5. निरीक्षक श्री विनोद कुमार एसओजी टीम एटा
  6. थाना अध्यक्ष श्री संजय पाल सिंह थाना राजा का रामपुर एटा।
  7. उप निरीक्षक श्री विपिन भाटी एसओजी टीम एटा
  8. उप निरीक्षक श्री नितिन चौधरी एसओजी टीम एटा
  9. उपनिरीक्षक श्री श्रवण कुमार निगम इंटेलिजेंस विंग एटा।
  10. उपनिरीक्षक श्री रितेश ठाकुर उम्मीद चक श्री संजय सिंह उपनिरीक्षक श्री जितेंद्र सिंह।
  11. उप निरीक्षक श्री अजय कुमार
    12.उप निरीक्षक श्री जगदीश सिंह
    13.उप निरीक्षक श्री रूपचंद
    14.उप निरीक्षक श्री अश्वनी कुमार
    मुख्य आरक्षी श्री सगीर
    15.आरक्षी श्री दीपक त्रिवेदी
    16.आरक्षी श्री मनोज कुमार
    17.आरक्षी विनय कुमार
  12. आरक्षी श्री रियास
    19.आरक्षी श्री शीशपाल सिंह
    20.आरक्षी श्री गौरव
  13. आरक्षी श्री सुखबीर
  14. आरक्षी श्री अंकुर मलिक
    23.आरक्षी श्री राहुल लौर
  15. आरक्षी श्री मनोज कुमार
    25.आरक्षी श्री नीरज कुमार
    26.आरक्षी श्री सत्येंद्र कुमार
    27.आरक्षी श्री जयवीर सिंह
    28.आरक्षी श्री कृष्ण गोपाल
    29.मुख्य आरक्षी जगमोहन सिंह
    30.आरक्षी रणवीर सिंह
  16. आरक्षी विवेक कुमार
  17. आरक्षी पुष्पेंद्र कुमार
  18. आरक्षी सतीश कुमार
  19. आरक्षी आशीष कुमार
  20. डॉग हैंडलर गिरीश कुमार
    36.सहायक डॉग हैंडलर मनोज कुमार
    37.महिला आरक्षी प्रीति शर्मा
    38.महिला आरक्षी साक्षी शर्मा
    39.मुख्य आरक्षी सुनील कुमार
    40.आरक्षी राजू गिरी
  21. आरक्षी राहुल कुमार
  22. आरक्षी मनीष कुमार
  23. आरक्षी श्री पंकज
  24. आरक्षी सागर मलिक
  25. होमगार्ड चालक प्रमोद कुमार।

अपराध गोष्ठी में निम्न बिन्दुओं पर दिशानिर्देश दिये गयेः-

1. पुलिस अधि0/कर्मचारीगण द्वारा पूर्व में उठायी गयी समस्याओं के निस्तारण हेतु समीक्षा कर सम्बंधित को उनके निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

2. सभी थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों को अपने अपने थानों पर शांति समिति की बैठक आयोजित कर जनपद में सामाजिक सांप्रदायिक सौहार्द सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

3. सभी थाना प्रभारियों को उनके थाना क्षेत्र में चिन्हित किए गए कुख्यात अपराधियों के सत्यापन एवं उनके विरुद्ध की जाने वाली कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

4. अवैध शराब के निर्माण, अपमिश्रित शराब की बिक्री एवं तस्करी पर शत-प्रतिशत कार्यवाही की जाए।

5. संपत्ति जब्तीकरण हेतु चिन्हत किए गए अपराधियों के संबंध में कई जाने वाली कार्यवाही।

6. गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही हेतु प्रस्तावित गैंगचार्ट के संबंध में समीक्षा।

7. सभी अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी अपने अधीनस्थों को गाईड करें, क्षेत्राधिकारी स्वयं क्षेत्र में निकले ड्यिूटीरत अधीनस्थों को चैक करें, उनकी किसी भी समस्या को संज्ञान लेते हुये उसका तत्काल निराकरण करायें।

8. लम्बित विवेचनाओं के शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा वांछित/वारण्टी अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाये।

9. जनशिकायती प्रार्थना पत्र, आईजीआरएस प्रकरण में प्राप्त प्रकरणों का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण समय से सुनिश्चित किया जायें। साथ ही सभी क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने सर्किल के थानों पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की गुणवत्ता की रैण्डम चैकिंग की जाये। सभी थानाध्यक्ष पीड़ित/आवेदक से स्वयं वार्ता कर उनकी समस्या के निस्तारण के सम्बन्ध में जानकारी करें।

10. ऑपरेशन पहचान से संबंधित अपराधियों के सत्यापन हेतु संबंधित को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

11. शासन की मंशानुरूप चलाए जा रहे अभियान मिशन शक्ति और एंटी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा अपने-अपने बीट क्षेत्र तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पहुंच कर महिला/बालिकाओं को उनके अधिकारों तथा हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में जागरुक करने हेतु निर्देशित किया गया।

12. सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में भीड़भाड़ वाले स्थानों/बाजारों में पैदल गस्त तथा अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

13. समस्त थाना प्रभारियों को यातायात जागरूकता अभियान के तहत अपने-अपने थाना क्षेत्रों में आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया।

14. पॉक्सो एक्ट तथा आर्म्स एक्ट के मामलों में उत्कृष्ट विवेचना व प्रभावी पैरवी करते हुए अतिशीघ्र सजा कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

15. अवैध शराब तथा अवैध व्यापार से अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति का चिन्हीकरण कराकर गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए अवैध संपत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

16 . समस्त थाना प्रभारियों को लावारिस माल मुकदमाती वाहनों के शीघ्र निस्तारण/नीलामी हेतु निर्देशित किया गया

17. सभी अधिकारी व कर्मचारी अपना व्यवहार उच्चकोटि का रखें। नियमानुसार वर्दी धारण करें। आचरण में सौम्यता एंव शालीनता रखी जाये। दुर्व्यवहार की शिकायत पर दोषी कर्मियों के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

गोष्ठी के अन्त में सभी राजपत्रित अधिकारियों से अपना पर्यवेक्षण सुदृढ रखते हुये उक्त बिन्दुओं पर अधीनस्थों द्वारा की जा रही कार्यवाही का निरन्तर अनुश्रवण कर वांछित कार्यवाही समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने की अपील की गयी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks