
एटा– थाना बागवाला पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन दिन पूर्व बागवाला क्षेत्र में हुई युवक की हत्या की घटना का सफल अनावरण, प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर पत्नी ने प्रेमी से कराई थी पति की हत्या, आरोपी पत्नी तथा युवक गिरफ्तार घटना के समय पहने हुए कपड़े, शराब की बोतल तथा गिलास बरामद ।
घटना का विवरण-
दिनांक 05-12-2022 को थाना बागवाला पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना बागवाला क्षेत्रांतर्गत ग्राम भटगई के जंगल में बाजरे के सूखे करण के ढेर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्धावस्था में पड़ा हुआ है। प्राप्त सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज शिनाख्त के प्रयास किए गए तो दिनांक 06.12.2022 को मृतक के भाई किशनपाल द्वारा मृतक की शिनाख्त श्रीकृष्ण उर्फ बंटू पुत्र सौदान सिंह निवासी लालपुर थाना बागवाला के रूप में की गई तथा दिनांक 07.12.2022 को मृतक के बड़े भाई किशुनपाल द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना बागवाला पर मुअसे- 242 / 2022 धारा 302, 201, 120बी, 34 भादवि बनाम 1. प्रदीप बघेल 2. चमन बघेल पुत्रगण दयाराम निवासी नगला पुन्नी थाना बागवाला व 3. लाडो पत्नी स्व० श्रीकृष्ण उर्फ बंटू निवासी लालपुर थाना बागवाला एटा पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी तथा अनावरण-
दिनांक 08.12.2022 को थाना बागवाला पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त प्रदीप को अलीगंज रोड निर्माणाधीन रेलवे पुल के पास से समय करीब 08:30 बजे तथा अभियुक्ता लाडो पत्नी स्वर्गीय श्री कृष्ण उर्फ बंटू को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर प्रदीप द्वारा अपने छोटे भाई के साथ मिलकर श्री कृष्ण उर्फ बंटू की हत्या की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की गई है। अभियुक्तगण के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-
- प्रदीप बघेल पुत्र दयाराम निवासी नगला पुन्नी थाना बागवाला एटा
- लाडो पत्नी स्व० श्रीकृष्ण उर्फ बंटू निवासी लालपुर थाना बागवाला एटा। फरार अभियुक्त का नाम पता-
- चमन बघेल पुत्र दयाराम निवासी नगला पुन्नी थाना बागवाला एटा। बरामदगी –
- घटना के समय पहने कपड़े (एक काले रंग का लोअर एक नीले रंग की शर्ट अभियुक्त प्रदीप के तथा गोल गले की फुल बाजू बनियान व एक लोअर अभियुक्त चमन के)
- खाली बोतल शराब ढक्कन लगा (रायल स्टेग)
- नमकीन की खाली चार पन्नी व तीन प्लास्टिक के खाली गिलास। मुख्य बिंदु
1 .अभियुक्त प्रदीप तथा मृतक बंटू उर्फ श्रीकृष्ण की नौकरी पुलिस लाइन एटा में आरटीसी मेस में संविदा पर 9500 रुपये प्रतिमाह पर जनवरी 2022 में लगी थी।
2 .आरटीसी मेस में कार्य करते हुए दोनों की गहरी दोस्ती हो गयी थी।
3 . श्रीकृष्ण उर्फ बन्टू अपनी पत्नी लाडो देवी व बच्चों के साथ नगला चन्द्रन आगरा चुंगी एटा में किराये पर रहता था तथा मित्रता के कारण प्रदीप का श्रीकृष्ण के घर आना जाना हो गया था।
4 . श्रीकृष्ण शराब पीने का बहुत शौकीन था, प्रदीप उसके साथ बैठकर उसके कमरे पर अक्सर शराब पीता था तथा प्रदीप भी श्रीकृष्ण के साथ उन्हीं के कमरे में रहने लगा।
5 . इसी बीच प्रदीप तथा श्रीकृष्ण की पत्नी लाडों देवी के साथ मधुर सम्बन्ध हो गये जिसके चलते दोनों दिनांक 06.10.22 को गुडगांव चले गये जहाँ पर अभियुक्त प्रदीप मजदूरी करने लगा तथा किराये पर 2000 रुपये माह पर कमरा लेकर दोनों एक साथ रहने लगे।
6 . इसी दौरान श्रीकृष्ण ने प्रदीप को फोन करके उसके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराने की धमकी दी, जिससे डर कर
दिनांक 20.10.22 को प्रदीप ने लाडो देवी को एटा शिकोहाबाद रोड पर छोड़ दिया जहां लाडो देवी ने अपनी मां को फोन पहले से ही करके बुला लिया था और वह अपनी मां के साथ अपनी किराये के कमरे पर चन्दन नगला आगरा चुगी एटा चली गयी।
7 . प्रदीप एवं लाडो की अक्सर फोन पर बातें होती रहती थीं, दिनांक 01.12.22 को लाडो देवी ने प्रदीप को फोन कर बताया की प्रदीप के साथ गुडगांव चले जाने के बाद से श्रीकृष्ण शराब पी कर बहुत अधिक मारपीट करता है, जिससे यह बहुत परेशान है एवं अब उसके साथ नही रहना चाहती।
8 . श्रीकृष्ण को अपने रास्ते से हटाने के लिए लाडो और प्रदीप ने उसकी हत्या करने की योजना बनाई तथा श्री कृष्ण की हत्या करने के लिए प्रदीप ने अपने छोटे भाई चमन को राजी कर लिया।
9 . श्रीकृष्ण शराब का शौकीन था इसी कारण प्रदीप ने उसको फोन करके बातों में लेकर दिनांक 04.12.2022 को शराब पीने के लिए ग्राम भटमई के पास वन विभाग की जमीन पर बुला लिया।
10 . श्रीकृष्ण शाम करीब 6.00 बजे उनके बताए हुए स्थान पर पहुंच गया, जहां पर पर प्रदीप, चमन और श्रीकृष्ण ने साथ बैठकर शराब पी।
11 . अत्यधिक नशे में हो जाने पर प्रदीप ने श्रीकृष्ण के साथ जानबूझकर झगड़ा शुरू कर दिया और दोनों भाई उसको पीटते हुए पकड़कर पास में ही वन विभाग की तलैया में खींचकर ले जा रहे थे उसी दौरान कीकड़ की लकड़ी से श्रीकृष्ण की दाहिनी आंख के नीचे चोट लग गई थी. तलैया के पास ले जाकर प्रदीप के छोटे भाई चमन ने उसके दोनों हाथ पकड़कर दबा लिये और प्रदीप ने अपने दोनों हाथों से श्रीकृष्ण का गला दबाकर पानी में डूबा कर हत्या कर दी।
12 . दोनों भाइयों के कपड़े कीचड़ व पानी में लिसङ गये थे तो दोनों ने ऊपर के कपड़े उतारकर वही तलैया में गाड दिये और श्रीकृष्ण उर्फ बन्टू की शव को तालाब से निकालकर शमशान भाटमई में करीब 250 कदम दूर बाजरे के सूखे करब के ढेर में छुपा कर रख दिया था। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- - प्रभारी निरीक्षक श्री नरेश सिंह
- निरीक्षक अपराध श्री जगदीश प्रसाद
- मुख्य आरक्षी सुखवीर सिंह
- आरक्षी ओमवीर सिंह
- आरक्षी योगेश कुमार
- आरक्षी प्रतिभान सिंह
- आरक्षी चालक आशीष कुमार
- महिला आरक्षी राधा
- अमित शर्मा (सर्विलांस सेल)