
हनुमान चालीसा का पाठ कर मनाया शौर्य दिवस
मंगलवार को अवागढ़ के बाईपास रोड स्थित दुर्गा मंदिर पर हनुमान चालीस का पाठ कर भगवा शौर्य दिवस मनाने हिंदू एकता संगठन के कार्यकर्ता। ●
हनुमान चालीसा का पाठ कर मनाया शौर्य दिवस
बाबरी विध्वंस दिवस पर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
एटा,जलेसर। मंगलवार को बाबरी विध्वंस दिवस कस्बा में पुलिस अधिकारियों ने भारी बल के साथ फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च आगरा रोड चौराहे से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होता हुआ नगर चौराहे पर संपन्न हुआ। फ्लैग मार्च के बाद कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि चुनावों की चर्चाओं का बाजार गर्म होते ही बाबरी विध्वंस दिवस के अवसर पर नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च किया गया है, जो निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने असामाजिक तत्वों को चेतावनी दी है कि वह अपनी हरकतें छोड़ दें अन्यथा नगर से पलायन कर जाएं अन्यथा उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एटा/अवागढ़, । मंगलवार को हिन्दू एकता संगठन ने पदाधिकारियों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर शौर्य दिवस मनाया। साथ ही शहीद हुए कारसेवकों के स्मारक बनवाने की मांग की।
बाईपास रोड स्थित दुर्गा मंदिर पर हिंदू एकता संगठन ने हनुमान चालीसा का पाठ कर भगवा शौर्य दिवस मनाया। संगठन के पदाधिकारियों ने मिष्ठान वितरण कर लोगों को भगवा शौर्य दिवस की जानकारी दी। संगठन संस्थापक शुभम हिन्दू ने कहा कि संगठन सरकार से मांग करता है कि बलिदानी कारसेवको के अयोध्या राम मंदिर के पास नाम के साथ स्मारक बनाए जाएं। अतुल लुहार, मुकेश तोमर, अनिल शर्मा, आदित्य कुमार, चिराग, संजय, सौरभ, राघवेन्द्र, पीसी, वंश चौहान, रवि सिसोदिया, विशाल, हिमांशु कश्यप आदि गौ सेवक मौजूद रहे।