
एटा – थाना निधौली कलाँ पुलिस को मिली सफलता, निधौली कला पुलिस द्वारा दो अभियुक्त 44 क्वार्टर अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अवैध शराब बरामदगी तथा शराब तस्करों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निधौली कलाँ पुलिस द्वारा दो अभियुक्त 1. अजय पुत्र श्रीपाल 2. विशंभर पुत्र रामखिलाडी निवासीगण ग्राम मरगायां थाना निधौली कलाँ जनपद एटा को 44 क्वार्टर अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार कर अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पताः-
- अजय पुत्र श्रीपाल निवासी ग्राम मरगायां थाना निधौली कलाँ जनपद एटा
- विशंभर पुत्र रामखिलाडी निवासी ग्राम मरगायां थाना निधौली कलाँ जनपद एटा
बरामदगी-
- 44 क्वार्टर अवैध देसी शराब
गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल-
- उ0नि0 श्री रामलाल सिंह
- का0 ऋषभ कुमार