*तत्कालीन इंस्पेक्टर सतीश ने मांगी ऐच्छिक सेवानिवृत्ति, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, – अलीगंज में रहे इंस्पेक्टर सतीश यादव ने ऐच्छिक सेवानिवृत्ति मांगी है। अलीगंज थाना में उन पर मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। जबकि अलीगंज विधायक की ओर अनिवार्य सेवानिवृत्त किए जाने की शिकायत मुख्यमंत्री से की जा चुकी है।
थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव जहान नगर निवासी अवधेश कुमार उर्फ मंतेश कुमार पर मनमाने तरीके से छह मुकदमा दर्ज करा दिए थे। मंतेश की ओर से की गई शिकायत के बाद हुई जांच में सभी मुकदमे फर्जी मिलने पर सतीश यादव पर अलीगंज थाना पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। सतीश ने प्रार्थना पत्र देकर सेवानिवृत्ति मांगी है। इससे पहले विधायक अलीगंज सत्यपाल सिंह राठौर की ओर से शासन में शिकायत की गई थी कि सतीश यादव को अनिवार्य सेवानिवृत्त किया जाए।
सतीश अलीगंज थाना में 11 सितम्बर 2016 से 9 फरवरी, 2017 तक तैनात रहे हैं। अवधेश कुमार उर्फ मंतोष पर 16 जुलाई 2016 को कोतवाली अलीगंज में दर्ज हुए मुकदमे से शुरू हुआ। इंस्पेक्टर ने इस मुकदमे में अवधेश कुमार उर्फ मंतोष का नाम प्रकाश में लाकर आरोपी बनाया। कोई मुकदमा सीधा तो किसी में नाम प्रकाश में लाकर बड़ा अपराधी बना दिया।
16 जुलाई, 2016 से 21 मार्च, 2017 तक अवधेश पर छह मुकदमे लिखे गए। 19 अक्तूबर, 2016 को इंस्पेक्टर ने शस्त्र फैक्ट्री का स्वयं मुकदमा लिखाया था। इस मुकदमे में इंस्पेक्टर ने अवधेश के अलावा एक ऐसे बुजुर्ग को फंसाया था, जो दोनों पैर से दिव्यांग था तथा वैसाखी के सहारे चल पाता था। समय यह बुजुर्ग डीआईजी के समक्ष पेश हुआ था तो डीआईजी स्वयं दंग रह गए थे। कुछ समय बाद दिव्यांग बुजुर्ग का निधन हो गया।