*मार्गशीर्ष मेला में भीड़ बढ़ी दुकानदार नजर आए खुश, रिपोर्ट योगेश मुदगल

*पंचकोसी परिक्रमा में लगाया चिकित्सा शिविर
कासगंज। पंचकोसी परिक्रमा सोरों में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन डा. शैलेंद्र सिंह यदुवंशी जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ कासगंज के व चिकित्सकों द्वारा लगाया गया। शिविर में 556 श्रद्धालुओं का परीक्षण कर निशुल्क दवा वितरण किया गया। 110 मरीजों को बीपी की जांच कर दवा दी गई। 52 मरीजों की डिस्टल शुगर की जांच कर दवा वितरित की गई। शिविर में डा. एनडी मौर्या, छोटेलाल निराला, डा. शिवम वार्ष्णेय, डा. रौनक दक्ष, डास. उमेश प्रताप, आदित्य शर्मा, डा. भुवनेश माहेश्वरी, डा. प्रियांशु साहू, डा. दीपक राजपूत, डा. अभिषेक गुप्ता व चिकित्सा कर्मी मौजूद थे।
सोरों, । मार्गशीर्ष मेला में द्वादशी स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मेला में दुकान लगाए दुकानदार भी अधिक भीड़ देखकर खुश नजर आए। श्रद्धालुओं ने हरिपदी में स्नान करने के बाद मेला में जमकर खरीदारी की है। स्नान पर्वों के समय मेला में दुकानदार भी अधिक बिक्री की उम्मीद करते हैं।
रविवार की शाम तक मेला में लोग खरीदारी करते देखे गए। ग्रामीण व शहरी परिवेश से आए लोग ढोलक, काष्ठ से बनी रई, बेलन-चकला, लकड़ी से बनी बच्चों की गाड़ियां व अन्य सामग्री खरीदते दिखाई दिए। मेला देखने के बाद लोग प्रसाद के रूप में नारंगी व खाजला खरीदकर ले गए। मेला में भीड़ की वजह से दुकानदार भी बहुत व्यस्त नजर आए। मेला में खानपान की दुकानों पर भी काफी भीड़ नजर आ रही थी। सौंदर्य सामग्री की दुकानों पर महिलाओं की अधिक भीड़ थी। मेला दुकानदार राजू पाटकर कहते हैं कि मेला में द्वादशी के दिन अधिक से अधिक लोग सोरों आए हैं।