
एटा, सोरोजी पंचकोसी परिक्रमा करने जाते हुए और सोरोजी वराह अवतार भगवान जी के दर्शन किये और पंचकोसी परिक्रमा में भाग लिया।इस अबसर पर देवेंद्रलोधी एडवोकेट ने कहा कि वराह अवतार के दर्शनों के लिए पंचकोसी परिक्रमा करने का मौका मिला।भगवान विष्णु के तीसरे अवतार भगबान वराह अवतार के रूप में सोरोजी में पृथ्वी को बचाने का उन्होंने काम किया, तभी से हम वराह अवतार भगवान की पूजा उपासना करते चले आ रहे हैं।आज लोगो मे पंचकोसी परिक्रमा करने जाने के लिए उत्साह दिखा।देवेंद्रलोधी ने आगे बोलते हुए कहा कि एकादसी के दिन हम लोगो ने भगवान विष्णु के अवतार वराह भगवान के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।हम लोग सौभाग्यशाली है।इस अबसर पर निधौलीकलां के संघ परिवार के,साथ ही विवेक कुमार, संजीव पाण्डेय, विकास कुमार, दीपक कुमार, राजकुमार गुप्ता, देवेंद्रलोधी एडवोकेट, चेतन जादौन, मौनी गुप्ता, रामकिशन वर्मा,राजीव गुप्ता उर्फ टीटू, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ममता गुप्ता, सरोज गुप्ता, रजनेश, रश्मि, कनिका गुप्ता, चंद्रावती देवी, आशा देवी, सुमन देवी, आदि सैकड़ो लोग शामिल हुए।