कला-संस्कृति को आगे बढ़ाने वाली संस्था “खुद ने बनारस पर विशेष रूप से लिखे गए रेप सॉन्ग को किया लांच

कला-संस्कृति को आगे बढ़ाने वाली संस्था “खुद ने बनारस पर विशेष रूप से लिखे गए रेप सॉन्ग को किया लांच

4 दिसंबर 2022. आज धार्मिक और सांस्कृतिक शहर काशी की मस्ती से सराबोर रैप सॉन्ग हम है बनारसी का लोकार्पण किया गया।। बता दें कि कला-संस्कृति को आगे बढ़ाने वाली संस्था “खुद ने बनारस पर विशेष रूप से लिखे गए रेप सॉन्ग को तैयार किया है। इस विशिष्ट गीत के ऑडियो और वीडियो का लोकार्पण कर प्राकट्य स्थली मठ, लहरतारा वाराणसी में रविवार दोपहर 2 बजे किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि कबीर प्राकट्य स्थल मठ के महंत श्री गोविन्द दास शास्त्री और दूरदर्शन/ आकाशवाणी, वाराणसी के कार्यक्रम प्रमुख श्री राजेश कुमार गौतम ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात दोनों मुख्य अतिथियों ने “हम है बनारसी गीत पर बात करते हुए बनारस के फक्कड़पन यहाँ की संस्कृति के साथ ही गीत के बोलों में छाए हुए कबीर के साथ ही प्रेमचंद, जयशंकर प्रसाद, गिरिजा देवी, बिस्मिल्लाह खान सहित कई विभूतियाँ पर बात की।

इस अवसर पर इस गीत के परफॉर्मर, सिंगर और डायरेक्टर रोहिताश जायसवाल ने इस गीत के

निर्माण के पीछे की सोच और कहानी को बयान किया। उन्होंने इस गीत पर बात करते हुए

बताया कि इसका वीडियो देखते हुए आप बनारस को थोड़ा और करीब से महसूस करेंगे। इसमें

यहाँ की रंगत के साथ ही बनारसीपन का खूब खयाल रखा गया है।

मौके पर गीत से जुड़े दूसरे कलाकार और टीम के सदस्य भी मौजूद रहे। डायरेक्टर और प्रॉड्यूसर रोहिताश जायसवाल ने टीम के बाकी सदस्यों का परिचय दिया। “हम है बनारसी’ गीत के सिनेमेटोग्राफ़र है रोहित सिंह, म्यूजिक प्रॉड्यूसर अनिल रमन, एडिटर आकाश जायसवाल. लाइन प्रोड्यूसर रवि अग्रहरि के साथ ही गीत से जुड़े आकाश, नितिन अग्रहरि और मेकअप मैन कुतुब कमल भी मीडिया से रूबरू हुए।

इस अवसर पर भारी संख्या में बाहर से आए दर्शक भी लुत्फ उठाते दिखे साथ गीत के प्रॉड्यूसर ने बताया कि दर्शक इसे यू ट्यूब चैनल ‘Khud’ सहित सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर देख और सुन सकते हैं। धन्यवाद ज्ञापन रवि अग्रहरि ने किया। कार्यक्रम का संचालन जुनैद कबीर ने किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks