पुरानी पेंशन बहाली संगठन द्वारा मैहर में आज महाकुंभ

पुरानी पेंशन बहाली संगठन द्वारा मैहर में आज महाकुंभ आयोजित कार्यक्रम में हजारों लोग के साथ विधायक नारायण त्रिपाठी भी हुए शामिल।

विभिन्न मांगों को लेकर आज धार्मिक नगरी के मेला पार्किंग में उमड़ा जनसैलाब
मैहर। आज 4 दिसंबर 2022 दिन रविवार को दोपहर 1 बजे से मैहर के शारदा देवी जी धाम के मेला पार्किंग में पुरानी पेंशन बहाली संगठन ने महाकुंभ कार्यक्रम का
आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी एवम प्रांत अध्यक्ष परमानंद डहेरिया की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी आयोजक मंडल टीम द्वारा सर्वप्रथम मा शारदा की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर दीप प्रज्वलन के बाद कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया आयोजक मंडल टीम पेंशन महाकुंभ मैहर द्वारा आयोजित की गई , पुरानी पेंशन बहाली को लेकर नेशनल मूवमेंट आप ओल्ड पेंशन स्कीम के तत्वाधान में मध्य प्रदेश के सभी जिलों से लगभग हजारों सदस्य कार्यक्रम में पहुचे है, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष परमानंद डेहरिया के साथ कार्यक्रम प्रभारी अशोक तिवारी एवं ब्लॉक अध्यक्ष ओपी खरे के साथ संभाग अध्यक्ष रीवा मनमोहन दुबे, प्रांतीय आईटी सेल सह प्रभारी रामनरेश कुशवाहा, प्रांतीय सदस्य श्याम लाल दहिया, संभागीय कोऑर्डिनेटर सदस्य शिव शंकर श्रीवास्तव, जिला सचिव सुभाष चौरसिया, जिला कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश खरे, ब्लॉक अध्यक्ष मैहर रामेश्वर तिवारी, ब्लॉक कोषाध्यक्ष संजय सेन,अजय दुबे रविप्रकाश मिश्रा, संदीप मिश्रा सहित पदाधिकारी व भारी संख्या में संगठन सदस्य उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks