भारतीय मीडिया फाउंडेशन परिवहन फोरम से सभी ट्रेड यूनियन से रजिस्टर्ड चालक यूनियन को किया जाएगा संबद्ध जिला वार परिवहन विभाग, नगर निगम- नगर पालिका, डीएम ऑफिस एवं कमिश्नर ऑफिस में संपूर्ण दस्तावेज जमा कर कराया जाएगा सूचीबद्ध।
ट्रेड यूनियन रजिस्टर्ड सभी परिवहन चालक/ऑटो चालक यूनियन का संचालन भारतीय मीडिया फाउंडेशन के दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय से होगा संचालन।

नई दिल्ली-भारतीय मीडिया फाउंडेशन नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय से जारी बयान में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय कोर कमेटी की ओर से संगठन के संस्थापक एवं मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष एके बिंदुसार ने बताया कि देश में परिवहन चालक एवं छोटे वाहनों के चालक की हालत काफी दयनीय स्थिति में है।
उन्होंने कहा कि कंपनियों के द्वारा कुछ सुविधाएं ऑटो चालकों से लेकर कई वाहन चालकों को दिए जाते हैं लेकिन इसका बंदरबांट कुछ यूनियन बाजी करने वाले लोगों के द्वारा किया जा रहा है उनके पूरे क्रियाकलापों के संदर्भ में ऑटो चालकों के द्वारा जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत सूचनाएं मांगी जाएगी एवं परिवहन विभाग राज्य सरकार को एवं परिवहन विभाग केंद्र सरकार को भी भेजा जाएगा।
उन्होंने बताया कि जो चालक यूनियन ईमानदारी और वफादारी से कार्य कर रहे हैं चालकों के हित में मिलने वाली सुविधाएं उन्हें मुहैया करा रहे हैं उनकी एक सूची भी बनाई जाएगी उन्हें भी भारतीय मीडिया फाउंडेशन परिवहन फोरम से संबद्ध किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सभी परिवहन चालकों ऑटो चालकों से लेकर बड़े वाहन के चालकों को विधिपूर्वक आई कार्ड भी जारी किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि सशक्त मीडिया भ्रष्टाचार मुक्त भारत एवं सशक्त मीडिया समृद्ध भारत के नवनिर्माण में भारतीय मीडिया फाउंडेशन अपने सभी प्रकोष्ठ को सशक्त बनाने के अभियान में लगी है सभी विभागों पर भारतीय मीडिया फाउंडेशन के मीडिया अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन परिवहन फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुबेर खान ने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन की ओर से परिवहन फोरम प्रकोष्ठ का संचालन किया जाता है जो परिवहन चालकों के हित के लिए कार्य कर रहा है जिससे सशक्त मीडिया समृद्ध भारत का निर्माण हो सके।
उन्होंने बताया कि वाराणसी जिले में समस्त ऑटो चालकों की एक महत्वपूर्ण बैठक की योजना बनाई जा रही है जिसमें ऑटो चालकों को मिलने वाली सभी सुविधाओं से अवगत कराया जाएगा एवं जो भी कंपनी द्वारा पर्दे लगाए जाने की सुविधा मुहैया कराई जाती है वह सीधे ऑटो चालक एवं ऑटो मालिक को सौंपा जाएगा।
उन्होंने बताया कि दिल्ली कार्यालय में सभी ऑटो चालक एवं ऑटो मालिकों के नामों को सूचीबद्ध किया जाएगा एवं सरकार से सारी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी किसी भी प्रकार से ऑटो चालकों के शोषण को बंद कराना ही हमारे परिवहन फोरम का मुख्य लक्ष्य है।
उन्होंने बताया कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन अपने परिवहन क्षेत्र की पत्रकारिता करने वाले सभी पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को भारतीय मीडिया फाउंडेशन परिवहन फोरम की जिम्मेदारी देते हुए सबको परिवहन के क्षेत्र में हो रहे भ्रष्टाचार पर रिपोर्टिंग करने के लिए कार्यभार सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि दिसंबर माह के लास्ट में एक दिनांक निर्धारित करके समस्त ऑटो चालकों एवं वाहन स्वामियों की अति महत्वपूर्ण बैठक वाराणसी जिले में किया जाना सुनिश्चित हुआ है भारतीय मीडिया फाउंडेशन के हाईकमान के द्वारा हरी झंडी मिलने के बाद दिनांक की घोषणा की जाएगी।
वाराणसी में आयोजित बैठक में कई ट्रेड यूनियन रजिस्टर्ड यूनियन के अध्यक्ष एवं संस्थापक को भी आमंत्रित किया जाएगा।