निपुण बाल मंजरी बाल कविता का संकलन हुई प्रकाशित

निपुण बाल मंजरी बाल कविता का संकलन हुई प्रकाशित


वाराणसी। निपुण लक्ष्य की प्राप्ति हेतु सहयोगी पुस्तक निपुण बाल मंजरी जिसमें भाषा और गणित विषय पर आधारित बाल कविताओं का संकलन शिक्षक मिथिलेश कुमार सिंह वाराणसी सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय बसनी बड़ागाँव वाराणसी द्वारा संपादित की गई है। इसमें भाषा और गणित की बाल कविता जिसमें वर्णमाला गीत, संख्या ज्ञान आदि पर आधारित बाल कविताएं हैं जो बच्चों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हो रही है। यह पुस्तक हमरु पब्लिकेशन हाउस द्वारा प्रकाशित है। इसमें मुख्य रूप से अपनी बाल कविताओं को संकलित कराने वाले स्मृति दीक्षित, अर्चना ओझा, अंजना सिन्हा, डॉ० रामशरण सेठ, डॉ० गीता पाण्डेय , कुमुद, नेहा द्विवेदी, इंदू दीवान , अर्चना वालिया, डाॅ०प्रीति चौधरी, महेश प्रसाद शर्मा आदि की रचनाएं संकलित है यह पुस्तक महानिदेशक स्कूली शिक्षा श्री विजय किरण आनंद जी को भी प्रेषित की जाएगी। जनपद वाराणसी के शिक्षक / शिक्षिकाओं अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा शिक्षक मिथिलेश को बधाइयांँ प्राप्त हो रही हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks