मैनपुरी,रामपुर व खतौली सीट पर चुनाव प्रचार थमा,

*मैनपुरी,रामपुर व खतौली सीट पर चुनाव प्रचार थमा, रिपोर्ट योगेश मुदगल

मैनपुरी/लखनऊ, । यूपी में मैनपुरी लोकसभा सीट, रामपुर और मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर विगत कई दिनों से चल रहा चुनाव प्रचार शनिवार शाम को थम गया। इन सीटों पर पांच दिसंबर को मतदान होगा। इसके लिए आज रविवार को पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। मैनपुरी में सपा उम्मीदवार डिंपल यादव और भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा ।

*गुजरात चुनाव प्रचार के अंतिम दिन ताकत झोंकी, रिपोर्ट योगेश मुदगल

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे दौरे के मतदान में प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को सभी दलों ने ताकत झोंक दी। प्रचार रण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कई राज्यों के मुख्यमंत्री व देश भर के प्रमुख भाजपा नेता पूरी ताकत से जुटे रहे। प्रमुख नेताओं ने 182 सीटों पर जमकर प्रचार किया। अपने विरोधियों के कम व बिखरे प्रचार अभियान के बावजूद भाजपा ने रणनीति में शिथिलता नहीं आने दी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks