अभियान चलाकर नगर पंचायत ने कराई सफाई, रिपोर्ट योगेश मुदगल

*अभियान चलाकर नगर पंचायत ने कराई सफाई, रिपोर्ट योगेश मुदगल

अमांपुर। शासन के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर सफाई की गई। शनिवार को चेयरमैन चांद अली खान, ईओ दीपिका शुक्ला के नेतृत्व में कस्बा के पुराना थाना परिसर, ब्लॉक के सामने, कॉलेज के सामने खाली मैदान में पड़ी गंदगी को पंचायत के सफाई कर्मियों ने साफ किया।

ईओ दीपिका शुक्ला ने बताया कि जीवीपी अभियान के तहत कूड़े वाले स्थानों का सौंदर्यीकरण किया जाना है। बच्चों के लिए ग्राउंड की व्यवस्था की जाएगी। नगर में सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे। खाली मैदानों, तालाबों एवं प्लॉटों में पड़ी गंदगी को साफ कराया जा रहा है। सफाई कार्य के बाद सभी स्थानों पर वॉलपेटिंग कराई जाएगी। इसके साथ ही सफाई के बाद मैदानों में कूड़ा डालने पर संबंधित व्यक्ति पर एक से पांच हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। सफाई नायक दिनेश कुमार, दीपक कुमार, सूरज यादव, हिमाचल, चोबसिंह यादव, सुनील कुमार, रोशन, रीना मौजूद रही।

*राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पंचकोसी परिक्रमा आज, रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज। मार्गशीर्ष मेला में चार दिसंबर को लगने वाली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व विहिप की पंचकोसी परिक्रमा की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। सोरों स्टेडियम पर बैठक में परिक्रमा को व्यवस्थित तरीके से कराने की जिम्मेदारियां पदाधिकारियों व स्वयंसेवकों को सौंपी गईं हैं। शनिवार को विभाग प्रचारक डा. राधाकृष्ण दीक्षित ने कहा कि परिक्रमा में एक लाख से अधिक श्रद्धालु रहेंगे। 50 से अधिक संत व महामंडलेश्वर शामिल होंगे।

*दिव्यांगों को दी ट्राइसाइकिल व उपकरण, रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के मौके पर कासगंज के विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत ने दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल, छड़ी, वैशाखी व कान की मशीनें वितरित कीं।शनिवार को विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक देवेंद्र ने कहा कि सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के हित में कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। दिव्यांग इन योजनाओं का लाभ लें। विधायक द्वारा दिव्यांगों को 35 ट्राइसाइकिल, 10 छड़ी, 23 जोड़ी वैशाखी व पांच कान की मशीनें वितरित की गईं। कार्यक्रम में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी हेमेंद्र स्वरूप व अन्य लोग उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks