एटा DM के आदेश बेअसर नगबाई के तालाब पर दबंगों का कब्जा गंदगी का लगा अंबार

एटा DM के आदेश बेअसर नगबाई के तालाब पर दबंगों का कब्जा गंदगी का लगा अंबार

एटा। जलेसर प्रदेश सरकार के द्वारा जल संचय हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में मौजूद तालाबों के रखरखाव के लिए अमृत सरोवर योजना का शुभारंभ किया था तालाबों के लिए प्रदेश सरकार करोड़ों रुपया पानी की तरह बहा रही है लेकिन विकासखंड क्षेत्र जलेसर के गांव नगवाई मे दबंगों के द्वारा तालाब के अधिकांश हिस्से पर कब्जा कर लिए जाने के चलते जहां गांव का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है ग्रामीणों के तमाम प्रयासों एवं जिलाधिकारी के कड़े निर्देशों के उपरांत भी तालाब से अवैध कब्जा नहीं हटाया जा पा रहा है जिसके चलते ग्रामीणों में तीन रोज व्याप्त होता जा रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि बेरनी पुलिस चौकी के शुभारंभ मौके पर ग्रामीणों के द्वारा जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर से तालाब पर दबंगों के कब्जे की शिकायत की गई थी जहां जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिए थे कि अवैध कब्जा हटवाया जाए एवं अवैध कब्जा धारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए निर्देश के बावजूद स्थानीय प्रशासन के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई जिसके चलते दबंगों के हौसले बुलंद हैं वहीं ग्रामीण गंदगी में रहने के लिए मजबूर हैं।
: ग्रामीण मुकेश यादव उर्फ अंबानी का कहना है कि तालाब पर अनाधिकार कब्जे के चलते गांव का गंदा पानी तालाब तक नहीं पहुंच पा रहा गंदा पानी आए दिन सड़कों पर बहता है इसी गंदे पानी में ग्रामीण राह चलने के लिए मजबूर हैं तमाम प्रयासों के बाद भी तालाब से अनाधिकार कब्जा नहीं हट पाया है यह अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई ना हुई तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे
गांव नगवाई निवासी एवं पराजित ग्राम प्रधान प्रत्याशी अमित यादव जॉनी का कहना है कि जिम्मेदारों के द्वारा दबंगों के विरुद्ध कार्यवाही न करने के कारण उनके हौसले बुलंद हैं और अनाधिकार रूप से तालाब पर अवैध बिल्डिंग भी खड़ी करवा रखी है जिसके चलते ग्राम वासियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने शासन प्रशासन से मांग की है कि अवैध कब्जा धारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks