
हरिपदी पर हुई गंगा की महाआरती
सोरों,शनिवार की शाम हरिपदी गंगा पर महाआरती करते हुए लोग। ● मार्गशीर्ष माह में मोक्षदा एकादशी पर हरिपदी गंगा पर महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। हरिपदी के मानस मंदिर घाट पर शनिवार की शाम मां गंगा की महाआरती आयोजित की गई। संतोष मिश्रा ने बताया कि हरिपदी गंगा पर हर रोज गंगा आरती होती है। मार्गशीर्ष माह की मोक्षदा एकादशी के विशेष महत्व को देखते हुए महाआरती आयोजित की है। आरती के दौरान संजू तिवारी, अमन बडगैंया, विनय उपाध्याय, संतोष बड़गैंया, भारत निर्भय, लालू पचौरी, सोनू बैंदेल, तनू कोठेवार आदि मौजूद थे।