01 शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किये गये 02 हेण्ड पम्प मशीन बरामद

कासगंज ,अपराध नियंत्रण की दिशा में कासगंज पुलिस की कार्यवाही जारी, जनपद के थाना गंजडुण्डवारा पुलिस द्वारा 01 शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किये गये 02 हेण्ड पम्प मशीन बरामद। कृपया अवगत कराना है कि पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री बीबीजीटीएस मूर्ति के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों पर अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे थाना गंजडुण्डवारा पर पंजीकृत म0अ0सं0 294/22 धारा 379 भादवि में वांछित चल रहे अभियुक्त पिन्टू पुत्र प्रसादीलाल निवासी ग्राम पावलढेरा थाना गंजडुण्डवारा जनपद कासगंज को आज दिनांक 03.12.2022 को मुखबिर खास की सूचना पर समय करीब 10.30 बजे रेलवे फाटक गनेशपुर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की । बरामदगी आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 411 भादवि की बढोत्तरी की गयी तथा अभियुक्त के विरुद्ध नियुमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण –

  1. पिन्टू पुत्र प्रसादीलाल निवासी ग्राम पावलढेरा उम्र करीब 45 वर्ष थाना गंजडुंडवारा जनपद कासगंज ।

बरामदगी–
फर्द बरामदगी 02 अदद नल हेण्ड पम्प मय मशीन माल मशरुका।

पुलिस टीम-
1.श्री रामप्रकाश गौतम, निरीक्षक थाना गंजडुंडवारा जनपद कासगंज ।

  1. उ0नि0 श्री विक्रम सिंह, थाना गंजडुंडवारा जनपद कासगंज।
  2. का0 288 रिंकु कुमार थाना गंजडुंडवारा जनपद कासगंज।
    4.का0 981 अजय तालियान थाना गंजडुंडवारा जनपद कासगंज।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks