विद्यालय परिसर में हुआ हनुमान चालीसा का पाठ

सत्यवती मेमोरियल शिक्षण संस्थान में हुआ प्रतिज्ञा समारोह का हुआ आयोजन, विद्यालय परिसर में हुआ हनुमान चालीसा का पाठ*
विद्यालय के पावन पवित्र अवसर पर सत्यवती मेमोरियल शिक्षण संस्थान मिश्री तिवारीपुर उमापुर मवई के द्वारा प्रतिज्ञा समारोह तथा हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को हनुमान जी के विभिन्न क्रियाकलापों को कथा वार्ताओं एवं प्रसंगों के द्वारा समझाया गया। साथ ही योग के कुछ व्यायाम प्राणायाम आसन भी बच्चों को सिखाए गए हनुमान जैसे सद्गुण अपने जीवन में लाने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक अभिषेक तिवारी एवं प्रधानाचार्य कुलदीप मिश्रा के द्वारा हनुमान जी के श्री चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन कर किया गया। सभी ने सामूहिक हनुमान चालीसा का संगीत में पाठ किया। अपने भारतीय संस्कृति के अनुसार नित्य नियमित धर्म शास्त्रों का अध्ययन करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। ऐसा समझाते हुए विद्यालय की उप प्रधानाचार्या श्री मनीषा पांडे ने बच्चों को समझाया कि हनुमानजी निष्काम सेवी हैं ऐसे ही हम समाज के लिए निष्काम सेवक बने और बताया हमारा देश ऋषि महापुरुषों का देश है। इसमें समय-समय पर भगवान अवतार लेते हैं और संतों के रूप में हमारी संस्कृति का रक्षण करते हैं।
इस पावन अवसर पर विद्यार्थियों ने रामायण के सुंदरकांड की चौपाइयों का भी पाठ किया। सात चिरंजीवीओं में हनुमान जी एक चिरंजीवी हैं, जो माता-पिता और गुरुओं के आशीर्वाद से आज भी साकार रूप से दर्शन देते हैं आज का दिन मनाने का यही उद्देश्य है कि हम उनके जीवन चरित्र को अपने जीवन में लाएं और उन्नत बने हम बदलेंगे। युग बदलेगा सभी विद्यार्थियों को प्रसाद वितरण किया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks