नगर निगम चुनाव के वार्ड परिसीमन और आरक्षण में मनमानापन।

वाराणसी 2 दिसम्बर। समाजवादी पार्टी के नि.महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने वाराणसी नगर निगम चुनाव हेतु जारी परिसीमन और आरक्षण के प्रति गहरा रोष व्यक्त किया है। योगी सरकार अपने प्रति उभर रहे असन्तोष और आक्रोश से डर गई है। चुनाव कार्यालय भाजपा का एजेंट बन गया है। भाजपा के निश्चित प्रत्याशीयो के हिसाब से परिसीमन और आरक्षण किया गया है। क्षेत्र में कराए गए सर्वे की भी अनदेखी की गई है। जिस वार्ड मे सपा का जनाधार है एवं प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है उस वार्ड मे सत्ता का हनक अधिकारीयो ने दिखाते हुए वाहवाही लुटने का अथक प्रयास है। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की साख और समीकरण को ध्वस्त करने की साज़िश स्पस्ट है। सपा इनकी साज़िशों का पर्दाफाश करते हुए चुनाव में मुहतोड़ जवाब देगी। इनकी दुरभि सन्धि को नाकाम कर जनता इन्हें परास्त करें।
विष्णु शर्मा नि.अध्यक्ष समाजवादी
पार्टी महानगर, वाराणसी।