राजस्व टीम पर पथराव करने के मामले में वांछित चल रहे 06 अभियुक्त गिरफ्तार

एटा ~ थाना सकीट पुलिस को मिली सफलता, सकीट पुलिस द्वारा जमीन की पैमाइश कराते समय‌ पुलिस व राजस्व टीम पर पथराव करने के मामले में वांछित चल रहे 06 अभियुक्त गिरफ्तार।


घटना-
दिनांक 01.12.2022 को थाना सकीट क्षेत्रांतर्गत ग्राम भगवंतपुर में राजस्व विभाग एवं पुलिस की टीम द्वारा वादी प्रथम पक्ष गिरधारी पुत्र गंगाराम निवासी भगवंतपुर उम्र करीब 40 वर्ष जाति लोधी राजपूत की जमीन की पैमाइश कराई जा रही थी जिस पर द्वितीय पक्ष प्रमोद पुत्र रामस्वरूप निवासी भगवंतपुर उम्र करीब 45 वर्ष जाति लोधी राजपूत आदि ने अवैध रूप से कब्जा किया हुआ था। उसी दौरान द्वितीय पक्ष के प्रमोद तथा उसके परिवार की महिलाएं पुलिस पर अचानक से ईंट पत्थर फेंकने लगे। इस दौरान एक पीआरडी जवान घायल हो गए थे। प्रकरण के संबंध में थाना सकीट पर मु0अ0सं0 178/22 धारा 147, 148, 149, 323, 336, 427, 452, 307, 504, 506 भादंवि व 7 सीएलए एक्ट बनाम प्रमोद कुमार पुत्र रामस्वरूप निवासी भगवंतपुर एटा, आदि 28 नफर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी
उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह द्वारा घटना में वांछित चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतू प्रभारी निरीक्षक सकीट को निर्देशित किया गया। थाना सकीट पुलिस द्वारा पुलिस पर पथराव की घटना में थाना सकीट पर पंजीकृत मुअसं–178/22 धारा 147, 148, 149, 323, 336, 427, 452, 307, 504, 506 भादंवि व 7 सीएलए एक्ट में वांछित चल रहे 06 अभियुक्तों को दबिश दे कर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता-

  1. सर्वेश पुत्र महाराज सिंह
  2. हाकिम पुत्र महाराज सिंह
  3. सुरेश चन्द्र पुत्र महाराज सिंह
  4. तीन महिलाएं।
    समस्त निवासीगण ग्राम भगवंतपुर थाना सकीट जिला एटा।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

  1. उ0नि0 श्री जोगेन्द्र सिंह
  2. का आर्दश चौधरी
  3. का0 राजेश कुमार
  4. है0का दिनेश कुमार
  5. का0 प्रीतिकान्त
  6. म0का0 सरिता
  7. म0का0 पूजा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks