नवंबर में ₹1.46 लाख करोड़ का GST कलेक्शन, ये पिछले साल के मुकाबले 11% ज्यादा लेकिन अक्टूबर के मुकाबले कम

नवंबर में ₹1.46 लाख करोड़ का GST कलेक्शन, ये पिछले साल के मुकाबले 11% ज्यादा लेकिन अक्टूबर के मुकाबले कम

बीते महीने यानी नवंबर में 1.46 करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ है. इससे पहले अक्टूबर में 1.52 लाख करोड़ का GST कलेक्शन हुआ था. साल दर साल के हिसाब से बात करें तो नवंबर में 11% की बढ़त देखने को मिली है. नवंबर 2021 में 1.3,2 लाख करोड़ रुपए GST कलेक्शन हुआ था.

नवंबर 2022 के कलेक्शन में CGST 25,681 करोड़ रुपए, SGST 32,651 करोड़ रुपए, IGST 77,103 करोड़ रुपए (38,635 करोड़ रुपए इम्पोर्ट से कमाए) और सेस से 10,433 करोड़ रुपए (817 करोड़ रुपए इम्पोर्ट से इकट्ठा) सरकार के खजाने में आए.

अब तक का सबसे बड़ा GST कलेक्शन अप्रैल महीने में रहा है. अप्रैल में 1.67 लाख करोड़ रुपए का GST कलेक्शन हुआ था. अप्रैल 2022 में ऐसा पहली बार हुआ था जब GST कलेक्शन 1.5 लाख करोड़ रुपए को पार कर गया था.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks