देश में बेरोजगारी दर में बढ़ोतरी, नवंबर में बेरोजगारी दर 7.77% से बढ़कर 8% पर पहुंची, यह तीन महीने में सबसे ज्यादा

देश में बेरोजगारी दर में बढ़ोतरी, नवंबर में बेरोजगारी दर 7.77% से बढ़कर 8% पर पहुंची, यह तीन महीने में सबसे ज्यादा

भारत में अनएंप्लॉयमेंट रेट यानी बेरोजगारी दर में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. नवंबर महीने में जॉबलेस रेट बढ़कर 8% पर आ गई है, जो तीन महीने में सबसे ज्यादा है. पिछले महीने अक्टूबर में बेरोजगारी दर 7.77% थी. सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी ने बेरोजगारी दर के आंकड़ों को जारी किया है.

CMIE के आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर में शहरी बेरोजगारी दर पिछले महीने के 7.21% से बढ़कर 8.96% पर आ गई. जबकि, ग्रामीण बेरोजगारी दर 8.04% से घटकर 7.55% पर पहुंच गई. मुंबई बेस्ड CMIE के आंकड़ों पर इकोनॉमिस्ट्स और पॉलिसीमेकर्स पैनी नजर रखते हैं, क्योंकि सरकार अपने मंथली आंकड़े जारी नहीं करती है.

CMIE के आंकड़ों के अनुसार, नवंबर महीने में छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर अब तक के सबसे न्यूनतम स्तर 0.1% पर पहुंच गई. यह देश भर में सबसे कम बेरोजगारी दर है. इस महीने में सबसे ज्यादा बेरोजगारी हरियाणा में 30.6% रही.,,

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks