स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, लॉ कॉलेज की छात्रा ने लगाया था रेप का आरोप

स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, लॉ कॉलेज की छात्रा ने लगाया था रेप का आरोप

पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं. MP MLA कोर्ट ने स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है. बता दें कि साल 2011 में स्वामी चिन्मयानंद की शिष्या ने चिन्मयानंद के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया था. एमपी एमएलए कोर्ट में चिन्मयानंद के पेश न होने पर उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है. चिन्मयानंद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया गया है.

दरअसल, वर्ष 2011 में चिन्मयानंद पर उनकी शिष्या ने रेप का आरोप लगाया था. इसमें एफआईआर दर्ज हुई थी. उसके बाद यह केस एमपी एमएलए कोर्ट में चला गया. वर्ष 2017 में भाजपा सरकार बनने पर चिन्मयानंद के इस मुकदमे को वापस लेने का प्रयास शुरू किया गया, लेकिन कोर्ट ने लोकहित से जुड़ा मामला मानते हुए प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks