भारत-अमेरिका सैन्य अभ्यास पर भड़का चीन, भारत ने दिया करारा जवाब

भारत-अमेरिका सैन्य अभ्यास पर भड़का चीन, भारत ने दिया करारा जवाब

भारत ने उत्तराखंड के औली में एलएसी के पास अमेरिका के साथ संयुक्त युद्ध अभ्यास पर चीन की आपत्तियों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वह ऐसे मुद्दों पर किसी तीसरे देश को वीटो नहीं दे सकता है. चीन पर निशाना साधते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने संवाददाताओं से कहा कि औली में अमेरिका के साथ संयुक्त युद्ध अभ्यास का चीन के साथ 1993 और 1996 के समझौते से कोई लेना देना नहीं है.

अरिंदम बागची ने कहा, चीनी पक्ष ने इस मुद्दे को उठाया है, ऐसे में मैं इस बात को रेखांकित करूंगा कि चीन को 1993 और 1996 के समझौते के उसके द्वारा किए गए उल्लंघन करने के बारे में खुद सोचना चाहिए. भारत किसके साथ युद्ध अभ्यास करता है, उसको लेकर किसी तीसरे पक्ष वीटो प्रदान नहीं कर सकता है.’ उन्होंने कहा कि भारत का अमेरिका के साथ संबंध है और इसे कोई वीटो नहीं कर सकता.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks