सामाजिक सदभाव पंचकोसी परिक्रमा कार्यक्रम की तैयारी

एटा

सामाजिक सदभाव पंचकोसी परिक्रमा कार्यक्रम की तैयारी

मीडिया से एक मुलाकात

4 दिसम्बर को सुबह 9 बजे एटा शहर से सोरों जी के लिए पंचकोशिय परिक्रमा यात्रा का सुभारम्भ होगा इसी उपलक्ष मे आज सरस्वती शिशु मंदिर एटा मे रोटरी क्लब व् विश्व हिन्दू परिषद ने एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया।

वार्ता मे रोटरी क्लब के अध्यक्ष एबं लोकमान्य दास पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर स्वागत पचौरी ने वताया कि ये परिक्रमा यात्रा सामजिक सदभाव एबं पूर्णतः धार्मिक आस्था को लेकर हैं,साथ ही इस पंचकोसी यात्रा के जरिये हम सोरों जी को भव्य पर्यटन स्थल रूप मे उभारना भी हमारा उदेश्य हैं।

उन्होंने वताया जितने भी हिन्दू संघठन एबं समजसेवी संस्थाये जो एटा मे क्रिया शील हैं सभी इस यात्रा मे शमिल होंगी।

लगभग 12 हजार लोग एटा से इस यात्रा मे शमिल होंगे।

अधिकांश लोग अपने वाहन से सोरों जी के लिए प्रस्थान करेंगे ओर जो व्यक्ति अपने वाहन नहीं जा सकते उन के लिए सामजिक संस्थान बसों की व्यवस्था करेंगी।

बसें 4 दिसम्बर को कई वार्डो एबं सरस्वती शिशु मंदिर मे उपलब्ध रहेगी ओर बसों मे जाने का किसी भी व्यक्ति से कोई किराया नहीं लिया जायगा।

भोजन की व्यबस्था यात्रियों की अपनी होंगी।

विश्व हिन्दू महासंघ की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष निशा चौहान ने वताया कि –इस यात्रा के जरिये हम भगबान वराह के प्रति आस्था भी प्रकट करेंगे।

निशा चौहान महिलाओ को एकत्र कर पंचकोसी यात्रा मे सम्लित कराने का दायित्व भी निभाएगी।

प्रोत्साहन के लिए निकलेगी जन जागरण यात्रा

विश्व हिन्दू परिषद के द्वारा यात्रा से सम्बंधित एक जन -जागरण रैली का भी 3 दिसम्बर को आयोजन किया जायगा, जिसमे शहर के लोगों के यात्रा के प्रति जागरूप एबं प्रोत्साहित किया जायेगा।

जन -जागरण यात्रा संभवतः मोटर बाईक पर निकलेंगी।

एक प्रश्न के उत्तर मे वार्ता मे वताया गया इस यात्रा का चुनाब या राजनीती से कोई सम्बन्ध नहीं हैं, ये विशुद्ध धार्मिक एवं सामाजिक यात्रा हैं।

विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा विभागाध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान इस यात्रा का नेतृत्व करेंगे।

इस अबसर पर स्वागत पचौरी,नीरज गुप्ता, डॉ. अमन चौहान,किरण उपाध्याय,गौरी दुवे प्रदेश मंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,डॉ नीतीश गुप्ता, तनु दुबेदी, अनुज प्रताप सिहं, नीरज गुप्ता आदि हिंदू संगठन एवं रोटरी क्लब के लोग उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks