मैनपुरी के रण के रणवीर.

मैनपुरी के रण के रणवीर.*

मुलायम सिंह यादव की मृत्यु होने के बाद खाली हुई लोकसभा सीट मैनपुरी पर बीजेपी और सपा की चाले बदलती देखी जा सकती है। जहाँ एक तरफ शिवपाल सिंह यादव परिवार में खासकर अखिलेश यादव से दूरी बनाये हुए थे वही सपा में दो घटक दिखाई देने लगे थे। लेकिन चुनाव शुरू हुआ और शिवपाल यादव ने बहु डिम्पल यादव के अनुरोध पर चुनाव की कमान संभाल ली, शिवपाल यादव द्वारा बयान भी दिया गया था कि *बहु ने फोन किया था कि आप चुनाव कि बागडोर सम्भालिये* अब बहू डिम्पल  ने कहा है तो आ गये है लेकिन शिवपाल यादव ने यह भी कहा कि *आप गवाह रहोगी* इतना तो परिवार का मसला था सुलझ गया ठीक है लेकिन परिवार के एक होते ही बीजेपी ने अपनी कूटनीति में परिवर्तन करना शुरू कर दिया है। शिवपाल यादव कि सुरक्षा में कटौती का आदेश दे दिया है।सुरक्षा कटौती होते ही एक नई राजनीती ने जन्म लें लिया है कि बीजेपी ने चुनाव हारते हुए यह काम किया है। लेकिन यहाँ एक बात साफ कर दें कि सुरक्षा खतरों को देखते हुए हटाई जाती है, अब जब अखिलेश यादव से मिठास हों ही गईं है तब राजनैतिक दुश्मन शिवपाल यादव का कोई नहीं रहा है,

*मैनपुरी….. इतिहास*

1996 से इस सीट पर सपा ने अपने कदम रखें थे, तब से अपने कदम हटाना तो दूर की बात है एक इंच भी मुलायम सिंह यादव का कद इस सीट पर कम नहीं हुआ है। इन्ही राजनैतिक झाँसों से बीजेपी इस सीट को छीनने का प्रयास कर रही है। बीजेपी सरकार के वो सभी दिग्गज चेहरे जो इस सीट के माफिक हों सकतें है गलियों में दौड़ा दिए गये है।इधर सपा कुनबा का पूरा परिवार डिम्पल यादव के साथ एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए है।यह भी देखने के बराबर है कि RKP के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र लोधी को भी बुलंदशहर से चुनाव प्रचार के लिए बुलाया गया है ।इससे साफ है कि सपा किसी भी तरह के भ्रम में नहीं है। इधर बीजेपी ने लोधी वोट को रिझाने के लिए दिवंगत कल्याण सिंह *बाबू जी* के सुपुत्र एटा सांसद राजवीर सिंह को भी चुनाव प्रचार में उतार कर बीजेपी वोट को कही भी जाने देने के मूड में नहीं है। यानी कि पार्टी छोटी हों या बड़ी.. सत्ता में है या सत्ता से बाहर.. डर और जीत की आशा सभी को लगी है।

*बसपा और कांग्रेस किस रास्ते पर!*

बसपा ने उपचुनाव कभी नहीं लड़ने की कसम क्या खाई है कि चुनाव दो केन्द्रो के इर्द-गिर्द घूमने लगे है।कांग्रेस सिर्फ सिर पैर मारने के सिबा कुछ नहीं है। छोटी छोटी जातियाँ और छोटे घटक दल इस उपचुनाव में कुचलना नहीं चाहते है इसलिये लगभग पूरे चुनाव से दूर ही खड़े है।

*यादव,शाक्य,लोधी का चक्रव्यूह!*

डिम्पल यादव,रघुराज शाक्य, और लोधी पूरा चुनाव इन्ही के चारों तरफ स्थित है।शाक्य वोट डिम्पल यादव को मुलायम सिंह यादव कैसे मान कर चलें सम्भव नहीं लगता है, यादव वोट सपा के लिए सहानभूति रखता है क्योंकि इस वर्ग के लिए मुलायम सिंह यादव का विशेष लगाव था,बहुत मुश्किल है कि बीजेपी यादव वोट के लिए जोड़तोड़ कर पाए। लेकिन शाक्य समाज से पूर्व विधायक अलोक शाक्य को जिलाध्यक्ष सपा बनाने के राज भी जातीय समीकरण सधते नहीं दिखाई दें रहें है। शाक्य वोट अलोक शाक्य को सपा प्रत्याशी बनते देखना चाहता था। इसके कई कारण भी है 2022 के विधानसभा चुनाव में पूरे प्रदेश में शाक्य वोट पर सपा में जाने का ठप्पा लग चूका है,इस दाग़ को भी ख़त्म करना इस समाज के लिए मसक्कत भरा है। शाक्य वोट को बीजेपी में जाने से रोकने के लिए सपा ने कोई रणनीति नहीं बनाई है सिर्फ अलोक शाक्य..!!!

*हारे का सहारा मुलायम सिंह हमारा*

बीजेपी दिवंगत मुलायम सिंह यादव के 2019 लोकसभा चुनाव से पूर्व लोकसभा में दिए बयान को बीजेपी को आर्शीवाद बता कर भुनाना चाह रही है। वही मुलायम सिंह यादव के अपमान को भी चुनाव में घुमा-घुमा कर बतलाया जा रहा है।सपा प्रत्याशी डिम्पल यादव अपने ससुर की सीट को आर्शीवाद मान कर बता रही है। लेकिन एक बात साफ है कि दोनों पार्टियां के पास अपना कुछ भी मैनपुरी लोकसभा के लिए नहीं है जिसे कहा जाये कि आप वोट हमें इसलिये दीजिये.. लेकिन दोनों के लिए मुलायम सिंह यादव हमारे है!!!

*ईमानदारी से शाक्य वोट अगर सही दिशा में गिरा तो रघुराज शाक्य को मुश्किल है हराना, यही वोट दो हिस्सों में बंटा तो फिर रघुराज शाक्य को हराने से कोई नहीं बचा सकता है। बाकी सभी वोट अपनी जगह टिके हुए है. अन्य जातियों के वोटर इसी वोट को देख रहें है।शिवपाल सिंह यादव इस पूरे रण के रणवीर है क्यों कि रघुराज शाक्य इन्ही के पोषक नेता है.. तय होने के लिए 8 दिसम्बर का इंतजार कीजिये.*

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks