
कासगंज / जेपी पब्लिक एकेडमी स्कूल में पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में यातायात जागरूकता माह का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया इस दौरान बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई । पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा बच्चों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से उनका मनोरंजन भी कराया गया और प्रेणादायक वक्तव्य भी सुनाए गए । इस दौरान यातायात कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया और उनको इसी लगन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया । इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर श्री अजीत चौहान, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री दीप कुमार पंत, प्रभारी निरीक्षक कासगंज, प्रतिसार निरीक्षक कासगंज,यातायात प्रभारी, पुलिस कर्मचारी गण, स्कूल स्टाफ व भारी संख्या में छात्र छात्रा मौजूद रहे