गांव मोती की सराय में अज्ञात चोरों ने नकब लगाकर की लाखों की चोरी

गांव मोती की सराय में अज्ञात चोरों ने नकब लगाकर की लाखों की चोरी
एटा जनपद के थाना मारहरा क्षेत्र के गांव मोती की सराय में बीती रात अज्ञात चोरों ने नकब लगाकर लाखों की की चोरी की घटना को अंजाम दे डाला।
मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी चरनसिंह सोमवार की रात्रि परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे। मध्यरात्रि के बाद अज्ञात चोरों ने खेत की ओर से कमरे में नकब लगा लिया और कमरे में दाखिल हो गये। अंदर रखी अलमारी में से सोने की चार चूड़ी, एक टीका, एक कुंदनी, दो पाजेब, एक जंजीर, एक अंगूठी और 20 हजार की नगदी निकाल ले गए। गृह स्वामी की जब सुबह आंख खुली तो वह देखता रह गया। घटना की सूचना मारहरा थाने में दी गई। पुलिस हरकत में आ गई और उसके बाद घटनास्थल पर पहुंच गई। सीओ सदर संगमलाल मिश्रा के अलावा मारहरा एसओ सत्यपालसिंह ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। इस दौरान डॉग स्क्वायड और फील्ड यूनिट की टीम भी मौके पर पहुंच गई और वहां से नमूने संग्रहित किये। एसओ ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks